फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A family did not get justice in Baghpat, they will now migrate from Baraut

न्याय नहीं मिलने पर पलायन को मजबूर है ये परिवार, मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांगा इंसाफ

Mon, 06 May 2019 11:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 06 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
A family did not get justice in Baghpat, they will now migrate from Baraut
यूपी पुलिस

बागपत में एक परिवार के सदस्यों ने बेटे के ससुर पर रंजिश में झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रचने और जान माल की क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने न्याय नहीं दिलाया तो परिवार के सदस्य बड़ौत से पलायन करने को मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन


कला बाजार बड़ौत निवासी धर्म प्रकाश वर्मा पुत्र स्वर्गीय रामानंद वर्मा, सुनीता वर्मा पत्नी धर्म प्रकाश, शक्ति वर्मा पुत्र धर्म प्रकाश ने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक उप्र को भेजे पत्र में बताया कि उनके बेटे के ससुर से उनका काफी दिन से विवाद चल रहा है और कुछ विरोधी लोग उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


26 मार्च की रात्रि में 12 बजे दिल्ली पुलिस के एएसआई व एक कांस्टेबल से मिलीभगत करके उन लोगों ने उनके घर फर्जी तौर पर एक अभियुक्त को भेजा कि यहां उन्होंने चोरी का सामान खरीदा है। उनके साथ बड़ौत के एसआई भी साथ थे और वे जबरन धर्म प्रकाश वर्मा व उसके बेटे शक्ति को गाड़ी में डालकर ले गए। दिल्ली ले जाकर जब उन्होंने अपनी हकीकत वहां के अधिकारियों को बताई तो उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद से पूरा परिवार भयभीत है। अरोप है कि उनका मानसिक, आर्थिक व शारीरिक रूप से उत्पीड़न किया गया। किसी तरह वे उनकी संपत्ति पर भी झूठे हथकंडे अपनाकर उन्हें व उनके परिवार को प्रताड़ित करा रहे हैं। 


उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि वे इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कराकर ऐसी साजिश रचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें, नहीं तो वे बड़ौत से पलायन करने को मजबूर होंगे और न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed