फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A dog bit a boy's leg in Shatabdi Nagar.

Meerut News: शताब्दीनगर में कुत्ते ने बालक का पैर नोचा

Tue, 03 Mar 2026 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
A dog bit a boy's leg in Shatabdi Nagar.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। शताब्दीनगर में मंगलवार को कुत्ते ने आठ साल के बच्चे का पैर नोच डाला। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने कुत्ते को भगाकर बालक को एक डॉक्टर के पास ले गए। बालक को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। जानकारी लगने पर बालक के परिजन मौके पर पहुंचे। बताया गया कि बालक पिंटू राजमिस्त्री नरेश कुमार का बेटा है। पिंटू पड़ोस में परचून की दुकान पर जा रहा था। लोगों ने बताया कि शताब्दीनगर में आवारा कुत्तों का आतंक है। वहां पर महिला और बच्चों का घर से निकलना दुश्वार हैं। सूचना देने के बाद भी निगम की टीम न पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने बताया कि आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान तेजी से चलाने की योजना बना दी है। त्योहार के बाद अभियान चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed