फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A deadly attack on a youth, women beaten up and their chains snatched

युवक पर जानलेवा हमला, महिलाओं से मारपीट कर चेन छीनी

Sat, 28 Jun 2025 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
A deadly attack on a youth, women beaten up and their chains snatched
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव छबड़िया निवासी गोलू पुत्र विनोद को घर से बुलाकर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट का दी। जान बचाकर पीड़ित घर पहुंचा तो आरोपी भी उसके पीछे उसके घर पहुंच गए। आरोपियों ने महिलाओं के साथ मारपीट की और सोने की चेन छीनकर भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

विनोद ने तहरीर में बताया कि करीब दो वर्ष पहले आरोपियों से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया था। इसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखते हैं। शुक्रवार को गांव निवासी एक युवक उसके बेटे गोलू को किसी काम के बहाने घर से बुलाकर ले गया। आरोपियों ने रंजिश के चलते उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। बेटा जान बचाकर घर पर पहुंचा तो आरोपी भी उसके पीछे घर में घुस आए।
विज्ञापन

घर की महिलाओं ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। आरोपी एक महिला से सोने की चेन छीनकर भाग गए। बताया कि आरोपी पक्ष की महिला ने पुलिस से शिकायत करने पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने व गांव में रहने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित पक्ष ने शुक्रवार को थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed