{"_id":"67159ee4ccff7cb935027727","slug":"a-criminal-who-robbed-a-collection-agent-was-shot-in-an-encounter-meerut-news-c-72-1-mrt1062-123240-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कलेक्शन एजेंट से लूट करने वाले बदमाश के मुठभेड़ में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कलेक्शन एजेंट से लूट करने वाले बदमाश के मुठभेड़ में लगी गोली
विज्ञापन
मेरठ। पोंटी चड्ढा ग्रुप के कलेक्शन एजेंट अंकुर सोम से तमंचे के बल पर 2.95 लाख रुपये की लूट करने वाले हसनपुर कला किठौर निवासी सौरभ को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से भागे मुरादगढ़ी खानपुर बुलंदशहर निवासी हरित और मुनेंद्र को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 1.30 लाख रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात पावली खास गंदा नाले के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। उन्हें रोकने के लिए इशारा किया लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सौरभ पैर में गोली लगने से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जबकि उसके दोनों साथी दौराला की तरफ भाग गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भेजा। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयोग किया गया एक तमंचा और एक पिस्टल भी बरामद की है।
कर्मचारियों ने दी नकदी की जानकारी
सौरभ ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह कंकरखेड़ा स्थित कैमिकल्स फैक्टरी में काम करता है। उसके पास शराब की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी आते जाते हैं। उन्होंने उसे रोजाना होने वाले कलेक्शन के बारे में जानकारी दी। तब सौरभ ने बुलंदशहर के दोनों आरोपियों संग मिलकर वारदात की।