{"_id":"690bb57638b004dcf30a7b0b","slug":"a-couple-quarreled-on-the-road-passersby-beat-up-the-young-man-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1020868-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रेमी जोड़े में सड़क पर अनबन, राहगीरों ने युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रेमी जोड़े में सड़क पर अनबन, राहगीरों ने युवक को पीटा
विज्ञापन
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में किसी बात को लेकर प्रेमी जोड़े में बुधवार दोपहर सड़क पर अनबन हो गई। प्रेमिका ने जोर से चिल्लाकर प्रेमी को धमका दिया। इसी दौरान मौके से निकल रहे राहगीरों ने छेड़छाड़ की बात समझकर प्रेमी की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो एक राहगीर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, वेस्टर्न कचहरी रोड पर बुधवार दोपहर एक प्रेमी युगल खड़ा होकर आपस में बात कर रहा था। इसी बीच किसी बात पर युगम में कहासुनी हो गई। युवती ने प्रेमी पर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। वहीं प्रेमी ने भी युवती को धमकी देना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर राहगीरों के अलावा स्थानीय दुकानदार एकत्र हो गए। प्रेमिका भीड़ को देखकर मौके से चली गई। वहीं भीड़ ने छेड़छाड़ की बात समझकर प्रेमी युवक को पीटना शुरू कर दिया। वह भीड़ को समझाता रहा। मगर भीड़ उसकी बात सुनने को तैयार नहीं हुई।
बाद में कुछ लोगों ने युवक को भीड़ से छुटाया। इसके बाद युवक ने युवती को फोन कर मामले की जानकारी दी। युवती ने फोन पर कहा कि हम दोनों ने किसी बात को लेकर नोकझोक हुई थी, उसने छेड़छाड़ नहीं की है। इसके बाद लोगों ने युवक को को जाने दिया। पिटाई का वीडियाे किसी राहगीर ने बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीओ कैंट नवीना शुक्ला का कहना है कि ऐसी जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। वीडियो को देखा जाएगा ओर शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।