फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A couple pursuing a CST course was duped of Rs 20.56 lakh in the name of investing in the stock market.

Meerut News: सीएसटी का कोर्स कर रहे दंपती से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 20.56 लाख हड़पे

Fri, 24 Apr 2026 08:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
A couple pursuing a CST course was duped of Rs 20.56 lakh in the name of investing in the stock market.
फाइनेंशियल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की देखभाल करने वाले पिता-पुत्र समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर सर्टिफाइड सिक्योरिटी ट्रेनर (सीएसटी) का कोर्स कर दंपती से 20.56 लाख रुपये हड़प लिए गए। रुपये वापस मांगने पर सरस्वती लोक निवासी महक खन्ना और उनके पति हनी खन्ना को जान से मारने की धमकी दी गई। महक खन्ना की शिकायत पर टीपीनगर थाना पुलिस ने इंस्टीट्यूट की देखभाल करने वाले बृजमोहन सैनी, उनके बेटे कुनाल सैनी, ट्रेनर प्रवीण और विपिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

टीपीनगर थाने में दी गई शिकायत में महक खन्ना और उनके पति हनी खन्ना ने कहा है कि दिसंबर 2024 में वह बागपत रोड स्थित कैपिटल इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट में सीएसटी कोर्स करने गए थे। वहां उनकी मुलाकात संस्थान की देखभाल करने वाले बृजमोहन सैनी, उसके बेटे कुनाल सैनी, ट्रेनर प्रवीण और विपिन से हुई। आरोपियों ने दंपती को शेयर बाजार में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। उनके झांसे में आकर दंपती ने 24 दिसंबर 2024 से 06 मार्च 2025 के बीच रिश्तेदारों और अपनी जमा पूंजी से 20 लाख रुपये निवेश कर दिए। आरोपियों ने शेयर बाजार में आईडी बनाने के नाम पर 56 हजार रुपये अतिरिक्त वसूले। रसीद मांगने पर व्यापार विश्वास पर चलता है कहकर टाल दिया गया।
विज्ञापन

काफी समय बाद भी मुनाफा न मिलने पर दंपती ने अपने रुपये वापस मांगे। 25 मई 2025 को आरोपियों ने उनके निवेश किए गए रुपये डूबने की बात कही और चार महीने का समय मांगा। 4 अक्टूबर 2025 को जब दंपती संस्थान पहुंचे तो आरोपियों ने पैसे देने से इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।----------------
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed