{"_id":"68bf1273c9a32e74c9020c43","slug":"a-cool-breeze-of-music-blew-in-shivangi-meerut-news-c-72-1-mrt1063-140173-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवांगी में बही संगीत की शीतल बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवांगी में बही संगीत की शीतल बयार
Mon, 08 Sep 2025 10:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 08 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
शिवांगी संस्थान में बही संगीत की बयार
मेरठ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित 51वीं दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतर्गत दूसरे दिन शास्त्रीय गायन एवं सुगम संगीत की प्रतियोगिता आयोजित हुई।
बालवर्ग की प्रस्तुति के लिए निर्धारित समय सात मिनट तय किया गया था और किशोर वर्ग की प्रस्तुति के लिए दस मिनट। दोनों वर्गों के शास्त्रीय गायन एवं सुगम संगीत के प्रतिभागियों ने प्रथम प्रस्तुति स्वेच्छा से दी। द्वितीय प्रस्तुति निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा तय की गई। शास्त्रीय गायन एवं सुगम संगीत के अंतर्गत छात्रों ने ख्याल, तराना, ध्रुपद, धमार, भजन, गजल आदि की श्रेष्ठ प्रस्तुतियां दी। लखनऊ से आए डॉ. पवन तिवारी ने प्रतिभागियों की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों एवं प्रयासों की सराहना करते हुए प्रतियोगिता का निर्णय घोषित किया। निदेशिका ऋचा शर्मा ने संस्थान एवं प्रतियोगिता की गतिविधियों से अवगत कराया और कथक नृत्य में उभरते छात्र प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। संवाद