फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A committee will be formed to ensure the implementation of Panchayat decisions.

Meerut News: पंचायत के फैसलों पर अमल कराने के लिए बनेगी कमेटी

Sun, 14 Jun 2026 07:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 14 Jun 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
A committee will be formed to ensure the implementation of Panchayat decisions.
धनतला में सर्वसमाज की पंचायत में पूर्व पंचायत में लिए निर्णयों का सख्ती से पालन कराने का निर्णय
विज्ञापन

मृत्यु भोज पर पूर्ण प्रतिबंध सहित लिए थे कई निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। समाज में फैली कई कुरीतियों को लेकर गांव धनतला में रविवार को सर्व समाज की पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में निर्णय लिया कि जल्द ही गांव में एक कमेटी का गठन किया जाएगा जिसमें इन कुरीतियों को अपनाने वाले लोगों के खिलाफ समिति ही नियम बनाएगी।
एक सप्ताह पहले गांव धनतला निवासी राजे सिंह गुर्जर के आवास पर गुर्जर समाज की पंचायत हुई थी। जिसमें समाज में फैली कई कुरीतियां जिसमें मृत्यु भोज पर पूर्ण प्रतिबंध, शादी विवाह व अन्य पार्टियों में डीजे बंद करने का निर्णय लिया था। इसके अलावा समाज में होने वाली शादी विवाह की पार्टियों में शराब पर पूर्ण पाबंदी ,भात का न्योता देने में अधिक महिलाओं के न जाने व समाज के युवक व युवतियों द्वारा सोशल मीडिया पर अश्लील रील बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को लेकर चर्चा की गई थी।
विज्ञापन

इसी को लेकर रविवार को फिर से गांव धनतला में ही तालाब वाले मंदिर प्रांगण में सर्व समाज की एक पंचायत हुई। इसमें मुख्य वक्ता महावीर भड़ाना ने समाज के लोगों से उन कुरीतियों पर फिर से चर्चा करते हुए उन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आवाहन किया। पंचायत में मानक चंद, देवराज भड़ाना रामनिवास चंद्रभान प्रधान, पुष्पेंद्र प्रधान, जसवीर प्रधान, महेंद्र सरपंच व गजेंद्र खटाना सहित अन्य कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता प्रहलाद सिंह व संचालन रामचंद्र व संजय गुर्जर ने संयुक्त रूप से किया। चार घंटे चली इस सर्व समाज की पंचायत में यह निर्णय भी लिया गया कि जल्द ही गांव धनतला में इन सभी कुरीतियों पर पाबंदी लगाने को लेकर एक कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी पंचायत में लिए गए निर्णयों का पालन कराएगी और समझाने के बाद भी पालन न करने वालों के लिए नियमावली तय करेगी।

पंचायत में यह भी निर्णय लिया गया है कि यदि अन्य किसी गांव में ऐसे कार्यक्रम होते हैं तो गांव का कोई व्यक्ति उसमें शामिल नहीं होगा। धनतला के बाद फिर अन्य गांव में भी जगह-जगह बैठक व पंचायत कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस पंचायत में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed