फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A committee will be formed to ensure the implementation of Panchayat decisions.

भक्ता का दुख हर लेते हैं बाबा : मंजीत

Sun, 14 Jun 2026 07:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 14 Jun 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
A committee will be formed to ensure the implementation of Panchayat decisions.
गड़ीना में बाबा मोहन राम मंदिर हवन और भजन संध्या का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। क्षेत्र के गांव गड़ीना में बाबा मोहन राम मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर के महंत गुरु मंजीत सिंह ने हवन यज्ञ कराया। श्रद्धालुओं ने बाबा की पूजा अर्चना कर परिवार की समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी। रविवार को गुरु मंजीत सिंह ने बताया कि बाबा मोहनराम मंदिर गड़ीना में 16 जून को जागरण व एक दिवसीय मेला और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर पर रविवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को विशेष पूजा अर्चना होती है। भक्तों को कोई भी परेशानी होती है तो वह बाबा उनका दुख हर लेते हैं और बाबा की पूजा अर्चना से उनके परिवार में खुशहाली होती है। बाबा मोहन राम की कीर्तन मंडली के सदस्य चांदवीर, अजीत सिंह, जयवीर ने भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर सेवक दीपक सिंह, महेंद्र सिंह, आशु, आशीष कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed