फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A challan was issued for a stolen bike and the victim was made the driver.

Meerut News: चोरी हुई बाइक का काट दिया चालान, पीड़ित को ही बना दिया चालक

Sun, 01 Mar 2026 09:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 01 Mar 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
A challan was issued for a stolen bike and the victim was made the driver.
जानीखुर्द। पुलिस की कार्यशैली का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक की चोरी हुई बाइक का न केवल चालान काट दिया, बल्कि बिना किसी जांच पड़ताल के पीड़ित युवक को ही चालक के रूप में दर्शा दिया।
विज्ञापन

मामला ग्राम पांचली खुर्द निवासी विशाल उपाध्याय से जुड़ा है। वह अब न्याय के लिए थाने के चक्कर काट रहे हैं। विशाल उपाध्याय के अनुसार, उनके पिता राजीव 10 मई 2025 को बाइक लेकर बागपत बाईपास गए थे। रात करीब 10 बजे दुकान बंद करके पास की दुकान से दूध लेते समय उनकी बाइक चोरी हो गई। घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई और जानी थाने की सुभारती चौकी पर लिखित तहरीर भी दी गई। विशाल का आरोप है कि उस समय तैनात चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित महीनों तक इस भरोसे में रहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। 14 फरवरी 2026 को सामने आई। विशाल के मोबाइल पर उसी चोरी हुई बाइक का चालान कटने का मैसेज आया, जिससे उनके होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित ने चौकी जाकर जानकारी ली, तो पता चला कि उसकी चोरी की रिपोर्ट कभी दर्ज ही नहीं हुई थी। मामले में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि मेरठ में एसआई विनय सिंह ने जहां चालान काटा, वहां विशाल मौजूद ही नहीं था। इसके बावजूद, उप-निरीक्षक ने बिना किसी दस्तावेज की जांच किए विशाल का नाम चालक के रूप में दर्ज कर दिया और बाइक को भी कब्जे में लेने के बजाय छोड़ दिया। पुलिस ने दो दिन पूर्व बाइक चोरी की प्राथमिकी विशाल से नई तहरीर लेकर दर्ज कर ली। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed