फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A candle set a house on fire, burning a sleeping girl to death

Meerut News: मोमबत्ती से मकान में लगी आग, सो रही बच्ची की जलकर मौत

Thu, 11 Dec 2025 09:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
A candle set a house on fire, burning a sleeping girl to death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। बड़कली गांव में दो साल से कम उम्र की बच्ची नायरा की बुधवार देर रात मकान में आग लगने से जलकर मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।
बड़कली गांव निवासी रजनीश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसके दो बेटे करण, अर्जुन और 22 माह की बच्ची नायरा थी। रजनीश के अनुसार बुधवार देर रात वह बच्ची को सुलाकर पत्नी रानी और दोनों बेटों के साथ गांव में शादी समारोह में चला गया था। इस दौरान जलती हुई मोमबत्ती गिर गई और वहां रखे सामान ने आग पकड़ ली। धीरे- धीरे आग बढ़ गई। जिस बिस्तर पर बच्ची सो रही थी उसने भी आग पकड़ ली। इससे बच्ची की झुलसकर मौत हो गई।
विज्ञापन

देर रात परिजन घर लौटे मकान से उठती आग की लपटों को देखी। परिजनों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। बच्ची की मौत से परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्राम प्रधान अर्चना राणा ने बताया कि मकान में आग लगने से बच्ची की जलकर मौत हो गई है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। अधिकारियों से मिलकर परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed