{"_id":"6916121612e3f968cb06ddb9","slug":"a-businessman-was-duped-of-rs-197-lakh-by-a-man-posing-as-a-bank-employee-meerut-news-c-72-1-mct1011-143813-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बैंककर्मी बनकर व्यापारी से 1.97 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बैंककर्मी बनकर व्यापारी से 1.97 लाख की ठगी
विज्ञापन
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र में साइबर आरोपियों ने सोमवार को व्यापारी दिनेश से बैंककर्मी बनकर 1.97 लाख रुपये की ठगी की घटना को अंजाम दिया। शिव चौक निवासी दिनेश कुमार ने बुधवार को थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने लगभग 15 दिन पूर्व एक एचडीएफसी बैंक का नया क्रेडिट कार्ड लिया था। सोमवार को उनके मोबाइल पर एक आरोपी का फोन आया था। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने खुद को बैंककर्मी बताया था।
इस दौरान आरोपी ने क्रेडिट कार्ड के आखिरी चार नंबर पूछ लिए थे। आरोप है कि जानकारी लेने के बाद आरोपी ने फोन काट दिया था। मगर कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर दो बार में 1.97 लाख रुपये कटने का मैसेज आया था। खाते से पैसे कटने का मैसेज देखकर व्यापारी परेशान हो गया। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद