{"_id":"5f148fcc8ebc3e63954b3f65","slug":"a-businessman-bring-a-gangajal-with-his-friend-by-bke-bike-illusion-the-divider-and-died-him-laward-news-mrt492053557","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार से जल लेकर आ रहा था व्यापारी, डिवाईडर से टकरा गई बाइक हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार से जल लेकर आ रहा था व्यापारी, डिवाईडर से टकरा गई बाइक हो गई मौत
विज्ञापन
दौराला(मेरठ)। नेशनल हाईवे-58 पर स्थित दादरी चेक पोस्ट के पास शनिवार देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दिल्ली निवासी व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली के थाना केशवपुरम के तलाबरा निवासी पवन गुप्ता(25) दिल्ली में प्लास्टिक के सामान का व्यापार करते थे। शनिवार देर रात पवन अपने साथी तरुण पुत्र इंद्रजीत के साथ बाइक द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहे थे। रात करीब दो बजे दौराला थाना क्षेत्र के दादरी चेक पोस्ट के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। व्यापारी पवन की मौके पर मौत हो गई, जबकि तरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे दादरी चेक पोस्ट प्रभारी रतनलाल शर्मा ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल तरुण को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि सूचना पर रविवार दोपहर पवन की बहन व रिश्तेदार थाने आए थे। रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि पवन के माता-पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। पवन अविवाहित था और अकेला ही दिल्ली में रह रहा था। पवन के जाने से अब परिवार का आखिरी चिराग भी बुझ गया। इसके बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए। वहीं, घायल साथी तरुण उपचार के बाद दिल्ली चला गया। घटना की अभी तहरीर नहीं मिली है। क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ले ली है।