{"_id":"5e6f73d68ebc3ea7bb0448e6","slug":"accused-two-brothers-has-sexual-assault-attacked-on-girl-in-a-village-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किशोरी को घर में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपियों भाइयों को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किशोरी को घर में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपियों भाइयों को धुना
Mon, 16 Mar 2020 06:11 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 16 Mar 2020 06:11 PM IST
सार
यूपी के सहारनपुर में दो भाइयों ने एक किशोरी को घर में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
सहारनपुर के एक गांव में दो भाइयों ने मिलकर शौच के लिए घर से अकेली निकली किशोरी को गली से खींच अपने घर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह चंगुल से छुटकर पीड़िता घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। गुस्साएं परिजनों ने ग्रामीणों के साथ दोनों आरोपियों को पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। गंभीर रूप से घायल एक आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी रविवार की आधी रात करीब 12 बजे शौच के लिए बाहर गली में आई थी। इसी वक्त गली में पहले से मौजूद पड़ोस के दो सगे भाइयों ने उसका मुंह बंद कर अपने घर के कमरे में जबरन खींच लिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छुटकर पीड़िता अपने घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। माजरा पता चलने पर गुस्साएं परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आरोपियों की धुनाई कर डाली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आरोपियों बिल्लू व प्रधुमन पुत्रगण केशोराम को नानौता सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से बिल्लु के गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दरोगा की पत्नी ने दुष्कर्म पीड़िता पर फेंका तेजाब, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, ये है पूरा मामला
विज्ञापन
थानाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल आरोपी बिल्लू को उपचार के लिए नानौता चिकित्सालय भिजवाया था। जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/