फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A boy and the girl has dead body found in a village at Saharanpur

यूपी: खेत में मिले किशोर-युवती के शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 17 May 2020 12:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 17 May 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
A boy and the girl has dead body found in a village at Saharanpur
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद के नागल क्षेत्र में गांव ताजपुर के जंगल में रविवार सुबह एक किशोर और युवती के गोली लगे शव पड़े मिले। पुलिस के अनुसार दोनों में प्रेम प्रसंग था और किशोर ने किसी बात से क्षुब्ध होकर पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। 

विज्ञापन


गांव पनियाली कासिमपुर निवासी रामबीर रविवार सुबह सात बजे पड़ोसी गांव ताजपुर स्थित अपने खेत में पानी चलाने गया था। वहां एक किशोर एवं युवती के गोली लगे शव पड़े मिले। उसने ताजपुर के प्रधान विजेंद्र सिंह को सूचना दी। बाद में ग्रामीणों की भीड़ लग गई और पुलिस भी पहुंची। 17 वर्षीय किशोर ताजपुर का निवासी था, जबकि 18 वर्षीय युवती गढ़ी गांव की थी। मौके पर पहुंचे सीओ देवबंद चौब सिंह ने भी जांच पड़ताल की। मौके से 315 बोर का तमंचा, उसमें फंसा खोखा मिला। युवती की पीठ और किशोर की छाती पर गोली लगी थी। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की संयुक्त तहरीर में जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। थानाध्यक्ष का कहना था कि दोनों में प्रेम प्रसंग था। प्रथम दृष्टया जांच में आया है कि किसी बात से क्षुब्ध होकर किशोर ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: टूटा सब्र का बांध, सड़क पर उतरे प्रवासी मजदूर, हाईवे किया जाम, कई वाहनों के शीशे तोड़े


दोनों खेती में बंटाते थे हाथ
ग्रामीणों के अनुसार दोनों के खेत पास-पास हैं। जहां दोनों ही अपने परिजनों के साथ खेती में हाथ बंटाते थे। किशोर ने दसवीं कक्षा पास की थी, वहीं युवती ने चार साल पहले नौवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। दोनों में छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि यह साफ नहीं हो सका कि ऐसी क्या बात हो गई जो ऐसा आत्मघाती कदम उठाया गया।

इकलौती संतान था किशोर
किशोर अपने माता पिता की इकलौती संतान था। मां बार-बार बेसुध हो रही थी। पिता का भी सहारा छिन गया। वहीं बूढे़ बाबा का कहना था कि उनके जाने के समय काल ने बेवक्त उनके पोते को बुला लिया। वहीं युवती चार भाई बहनों में तीसरे नंबर की थी। दोनों की मौत के बाद ग्रामीणों का तांता उनके घरों पर ढांढस बंधाने के लिए लगा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed