फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छह दिसंबर को शहर में कड़ी सुरक्षा

छह दिसंबर को शहर में कड़ी सुरक्षा

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। छह दिसंबर को कई कारणों से शहर कड़ी सुरक्षा में रहेगा। अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने की बरसी को लेकर जहां सांप्रदायिक रूप से चौकसी रहेगी। इसी दिन राज्यपाल सीसीएसयू के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। वहीं, हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अधिवक्ताओं पर भी पुलिस की नजर रहेगी। इसे देखते हुए प्रभारी डीआईजी ओंकार सिंह ने बुधवार को गाजियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर से पुलिस फोर्स मांगी।
विज्ञापन

छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाया गया था। हर साल छह दिसंबर को पुलिस-प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से खास एहतियात बरतता है। पिछले कुछ समय हुईं सांप्रदायिक घटनाओं को देखते हुए इस बार भी कड़ी सुरक्षा रहेगी। इसके अलावा इसी दिन राज्यपाल के साथ ही केंद्रीय ऊर्जा सचिव भी सीसीएसयू के दीक्षांत में पहुंचेंगे। हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति द्वारा पहले से बड़े स्तर पर आंदोलन चलाया रहा है। अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रहेगी। छह दिसंबर को समिति अपने आंदोलन को क्या दिशा देती है, इसको लेकर पुलिस अफसरों की नजर कचहरी और विश्वविद्यालय दोनों स्थानों पर रहेगी। इसके अलावा सांप्रदायिक रूप से शहर के सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में चौकसी बरती जाएगी।
विज्ञापन

---------
पांच दिसंबर को रिहर्सल:
राज्यपाल के आगमन की पूर्व संध्या पर गैर जिलों से आई फोर्स को पांच दिसंबर को रिहर्सल कराई जाएगी।
---------
इतनी फोर्स मांगी:
एडिशनल एसपी : 3
डिप्टी एसपी : 6
इंस्पेक्टर : 10
दरोगा : 45
हेड कांस्टेबल : 40
सिपाही : 200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed