फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पीएसी खिलाड़ियों ने खेल में दिखाया दम

पीएसी खिलाड़ियों ने खेल में दिखाया दम

Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। हापुड़ बाईपास स्थित 44वीं वाहिनी मेरठ के मैदान पर चल रही 18वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन बैडमिंटन-टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। अलग-अलग वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई। फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

बैडमिंटन टीम चैम्पियनशिप में 44वीं वाहिनी मेरठ ने 49वीं वाहिनी मुरादाबाद, 15वीं वाहिनी आगरा ने 09वीं वाहिनी मुरादाबाद, 45वीं वाहिनी अलीगढ़ ने 38वीं वाहिनी अलीगढ़ और 41वीं वाहिनी गाजियाबाद ने 28वीं वाहिनी इटावा को हराया। बैडमिंटन वेटनर्स टीम चैम्पियनशिप में 41वीं वािहनी गाजियाबाद ने 47वीं वाहिनी गाजियाबाद, 49वीं वाहिनी गौतमबुद्घनगर ने 28वीं वाहिनी इटावा, 15वीं वाहिनी आगरा ने 45वीं वाहिनी अलीगढ़ और 09वीं वाहिनी मुरादाबाद ने 06वीं वाहिनी आरआरएफ को हराया। बैडमिंटन वेटनर्स एकल में 09वीं वाहिनी मुरादाबाद ने 28वीं वाहिनी इटावा, 49वीं वाहिनी गौतमबुद्धनगर ने 41वीं वाहिनी गाजियाबाद और 15वीं वाहिनी आगरा ने 47वीं वाहिनी गाजियाबाद को हराया। बैडमिंटन टीम चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में 44वीं आगरा ने 38वीं वाहिनी अलीगढ़ और 15वीं वाहिनी आगरा ने 41वीं वाहिनी गाजियाबाद को हराया। बैडमिंटन वेटनर्स टीम में 15वीं वाहिनी आगरा ने 41वीं वाहिनी गाजियाबाद और 09वीं वाहिनी मुरादाबाद ने 49वीं वाहिनी गौतमबुद्धनगर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। बैडमिंटन वेटनर्स एकल में 09वीं वाहिनी मुरादाबाद ने 41वीं वाहिनी गाजियाबाद और 15वीं वाहिनी आगरा ने 49वीं वाहिनी गौतमबुद्धनगर को हराया। बैडमिंटन एकल में 44वीं वाहिनी मेरठ ने 38वीं वाहिनी अलीगढ़ और 15वीं वाहिनी आगरा ने 41वीं वाहिनी गाजियाबाद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टेबल टेनिस के टीम चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में 44वीं वाहिनी मेरठ ने 24वीं वाहिनी मुरादाबाद और 45वीं वाहिनी अलीगढ़ ने 47वीं वाहिनी गाजियाबाद को हराकर फाइनल में जगह बनाई। व्यक्तिगत चैम्पियनशिप में 24वीं वाहिनी मुरादाबाद ने 15वीं वाहिनी आगरा और 44वीं वाहिनी मेरठ ने 06वीं वाहिनी मेरठ को हराकर फाइनल में पहुंची। वेटनर्स टीम चैम्पियनशिप में 41वीं वाहिनी गाजियाबाद ने 06वीं वाहिनी मेरठ, 49वीं वाहिनी मुरादाबाद ने 44वीं वाहिनी मेरठ और वेटनर्स व्यक्तिगत में 41वीं वाहिनी गाजियाबाद ने 24वीं वाहिनी मुरादाबाद और 29वीं वाहिनी मुरादाबाद ने 09वीं वाहिनी मुरादाबाद को हराया। इस दौरान सहायक सेनानायक अरुण कुमार, महेंद्र सिंह, प्रशोत्तम कुमार, रामरतन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed