फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   होटल अलकरीम : चार दुकानें तोड़कर बनाया रेस्टोरेंट

होटल अलकरीम : चार दुकानें तोड़कर बनाया रेस्टोरेंट

Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। होटल अलकरीम को खड़ा करने में हुए ‘खेल’ की परत दर परत खुलती जा रही हैं। अब एक नया मामला सामने आया है। अलकरीम के मालिकान ने चार दुकानों को तोड़कर उनके ऊपर अवैध रूप से रेस्टोंरेंट खड़ा कर दिया। इससे पहले उन्होंने इन दुकानों में जहां किरायेदारों से साझेदारी दिखाई तो बाद में उनसे किरायेदारी पूर्ण रूप से अपने नाम करा ली।
विज्ञापन

होटल अलकरीम पहले चार दुकानों में ढाबा की तरह संचालित होता था। निगम किरायेदारी में दो दुकानें जनकराज के नाम पर, एक दुकान उनके पिता नानंक चंद के नाम पर और एक दुकान जनकराम की मां मुकुंदारानी के नाम पर थी। होटल मालिक नासिर इलाही और फिरोज इलाही ने 23 अक्तूबर 2000 को इन चारों दुकानों में अपनी साझेदारी दर्शाते हुए दुकान के किरायेदारों से साझेदारी का शपथ पत्र तैयार करा लिया। एक सप्ताह बाद 30 अक्तूबर को नासिर और फिरोज ने इन चारों दुकानों को एक तरफा अपने नाम किराये पर करा लिया और नगर निगम से भी इनके नाम से किराये की रसीद कटनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद इन लोगों ने वर्ष 2009 में इन चारों दुकानों को तोड़कर यहां आलीशान रेस्टोरेंट खड़ा कर दिया। तब से लेकर अब तक कई बार शिकायत होने और शासन स्तर से भी जांच होने के बावजूद मामले में कुछ हुआ नहीं। इस बार फिर जब मामला शासन तक पहुंचा तो नगर निगम ने किरायेदारी समाप्त कर खाली करने का नोटिस जारी कर दिया। इस पर होटल मालिक कोर्ट चले गए और स्टे ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण के निस्तारण की थी तैयारी
इस मामले में नगर निगम की समाधान राशि जमा कराकर प्रकरण के निस्तारण की साजिश थी। इसके लिए विगत बोर्ड बैठक में मुद्दा रखा भी जाना था, लेकिन जैसे ही शासन में शिकायत पहुंची, वैसे ही नगर निगम ने पलटी मारते हुए पूरी प्रक्रिया रोकते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
वर्जन
हम नगर निगम के किरायेदार हैं और किराया जमा करते रहे हैं। नगर निगम से समाधान शुल्क जमा करने का आवेदन भी किया हुआ है। लेकिन शिकायत पर हमारा आवेदन लंबित कर दिया गया। अब यह मामला कोर्ट में है, वहां से जैसा भी आदेश होगा, हमें मंजूर होगा।

- फिरोज इलाही, होटल मालिक
शिकायतकर्ता नूर इलाही आजाद हमारे सगे ताऊ हैं और लगातार झूठी शिकायतें करते आ रहे हैं। नूर इलाही लगातार ब्लैकमेल भी कर रहे हैं। कुछ साल पहले उन्होंने मुझसे अपनी शिकायतें वापस लेने की एवज में छह लाख रुपये भी लिए थे, लेकिन फिर से झूठी शिकायतें करते आ रहे हैं।
- नासिर इलाही, होटल मालिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed