फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टाइल्स देखने के बहाने 80 हजार ले भागे

टाइल्स देखने के बहाने 80 हजार ले भागे

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Meerut
Meerut Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर निवासी रवि बंसल की बागपत गेट के पास किशनपुरी में बंसल सेनेट्री के नाम से दुकान है। सोमवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे रवि दुकान पर थे। दो युवक बाइक से आए। एक युवक बाइक लेकर दुकान के बाहर खड़ा रहा, जबकि दूसरे ने रवि से टाइल्स दिखाने को कहा। इतने में युवक बोला कि बाइक से बैग लेकर आता हूं। इसके बाद दोनों बाइक पर बैठकर चले गए। रवि ने बताया कि युवक काउंटर पर रखे 80 हजार रुपये ले गया। रवि ने ब्रह्मपुरी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिलाओं को पीटा
मेरठ। शास्त्रीनगर सेक्टर आठ निवासी दो बहनों की शादी पास में ही रहने वाले सगे भाई कृष्णपाल और संदीप से हुई थी। सोमवार रात नौचंदी थाने पहुंचीं दोनों बहनों ने बताया कि उनको पति और सास ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है। इसी दौरान सास भी थाने पहुंच गई। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। एसओ नौचंदी ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

स्टंट करते दो युवक पकड़े
मेरठ। नौचंदी थाना पुलिस ने आरटीओ रोड पर बाइक से स्टंट करते वक्त दो युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक मोहल्ला सोहराब गेट के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed