फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एकता के लिए दौड़ेंगे बच्चे

एकता के लिए दौड़ेंगे बच्चे

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Meerut
Meerut Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। देश की तरक्की, स्वच्छता के बाद अब बच्चे देश की एकता के लिए दौड़ लगाएंगे। लौहपुरुष सरदार पटेल क ी जयंती पर सीबीएसई स्कूलों में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। 31 अक्तूबर को सरदार पटेल के जन्मदिवस समारोह पर स्कूलों में भव्य आयोजन करने की गाइडलाइन बोर्ड ने जारी कर दी है। दीवान पब्लिक स्कूल और गॉडविन को बोर्ड ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के आदेश पर बोर्ड ने यह आदेश जारी किया है। इसके तहत स्कूली बच्चों को सरदार पटेल के जीवन के बारे में बताया जाएगा। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी। स्कूलों में विविध आयोजन कराने का निर्देश भी सीबीएसई ने दिया है। बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सुबह रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन होगा। यूनिटी प्लेज में सभी विद्यार्थी एकता की शपथ लेंगे। इसके साथ ही इंटर स्कूल वादविवाद प्रतियोगिता, ड्राइंग, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, जिंगल राइटिंग व खेल प्रतियोगिताएं होंगी। एनसीसी द्वारा मार्च पास्ट भी किया जाएगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन क्विज में लेंगे भाग
विद्यार्थियों के लिए सरदार पटेल के जीवन से जुड़े सवालों पर ऑनलाइन क्विज का आयोजन भी बोर्ड द्वारा गया है। देश भर में ऑनलाइन क्विज के आयोजन के लिए कुल 100 केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों के जरिए विद्यार्थी इस क्विज में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी रहेगा सफाई अभियान
महात्मा गांधी की जयंती पर प्रारंभ हुआ स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय अभियान इस दिन भी स्कूलों में मनाया जाएगा। विद्यार्थी स्कूल परिसर की सफाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed