{"_id":"52-78602","slug":"Meerut-78602-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में जाम, लोग परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में जाम, लोग परेशान
Meerut
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। त्योहारी सीजन में लोग जाम से परेशान हो गए। बुधवार को बेगमपुल से बागपत अड्डा, हापुड़ अड्डा चौराहा, गढ़ रोड, बागपत रोड पर भारी जाम था। दिनभर वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। लोगों ने तंग गलियों का सहारा लिया तो वहां भी जाम लग गया। बाजारों में दुकानें सजने से पैदल और बाइक भी निकली मुश्किल हो गईं। शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस थी तो सही, लेकिन व्यवस्था नहीं बना पाई। सीओ ट्रैफिक श्वेताभ पांडे बेगमपुल पर अपनी खुद की गाड़ी को जाम से नहीं निकाल सके। एक घंटे जाम में फंसने के बाद पुलिस लगी, तब वे निकले। इसके बावजूद भी ट्रैफिक की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया। बेबस पुलिस चौराहों पर जाम का तमाशा देखती रही।
विज्ञापन