फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   धनतेरस पर 400 करोड़ का कारोबार

धनतेरस पर 400 करोड़ का कारोबार

Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
Meerut
Meerut Updated Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। धनतेरस पर मंगलवार को बाजारों में जमकर ‘धनवर्षा’ हुई। तीन साल बाद सर्राफा मंडी में रौनक लौटी। ऑटोमोबाइल, गैजट्स, रियल स्टेट, इलेक्ट्रानिक्स गुड्स, बर्तन समेत विभिन्न वैराइटी के आइटम भी खूब बिके। शहर में 400 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


गाड़ियों भी खूब खरीदीं
मेरठ में करीब 15 कार और 18 बाइक शोरूम हैं। धनतेरस पर यहां खूब खरीदारी हुई। कार और बाइक प्रेमियों ने पहले ही गाड़ियां बुक करा ली थीं। शोरूम डीलरों की मानें तो मेरठ में 2500 से ज्यादा दुपहिया और 400 से ज्यादा कारों की सेल हुई। 24 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ। विक्रांत आटोमोबाइल के एमडी वरुण गर्ग और नीरज कुमार ने बताया कि धनतेरस पर अच्छा कारोबार हुआ। आटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक गर्ग ने बताया कि मार्केट अच्छा रहा है।
विज्ञापन


यूथ को भाए गैजेट्स
धनतेरस पर यूथ ने मोबाइल शोरूमों पर जमकर खरीदारी की। मेरठ टेलीकॉम एसोसिएशन के संस्थापक सरदार राजबीर सिंह बताते हैं कि प्रतिदिन लगभग 70 से 80 लाख रुपये की बिक्री होती है। धनतेरस पर लगभग 15 करोड़ की सेल हुई। गैलेक्सी शोरूम में संचालक संजय गोयल बताते हैं कि शहर में पांच से आठ बड़े शोरूम हैं, जबकि 450 छोटी दुकानें हैं। है। युवाओं ने लैपटॉप, टैबलेट और एसेसरीज खरीदने में रुचि ली। महानगर में करीब 20 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रानिक्स पर भी उमड़ी भीड़
इलेक्ट्रानिक्स गुड्स के करीब 20 बडे़ और 50 से ज्यादा छोटे शोरूम हैं। फ्रीज, वाशिंग मशीन, एलईडी, एलसीडी होम थिएटर, माइक्रोवेवस की खूब सेल हुई। शोरूम संचालकों के अनुसार 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है।

बर्तन भी खूब बिके
आयुर्वेद के जन्मदाता देव धनवंतरी के प्रकाट्य दिवस धनतेरस पर बर्तनों की खूब बिक्री हुई। शहर के सभी बर्तन व्यापारियों के यहां सुबह से खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी। बेगमपुल, आबूलेन, सदर, सोहराब गेट, शारदा रोड पर बर्तन के प्रमुख बाजार हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल बर्तन की कीमत में 10 फीसदी बढ़ोतरी हुई। बेगमपुल शकुन बर्तन भंडार संचालक अंकुर के अनुसार इस बार बर्तन की सेल 2 करोड़ से ज्यादा होने का अनुमान है।

गारमेंट्स की खरीदारी
शहर के आबूलेन, बेगमपुल, साकेत, वैली बाजार, सदर बाजार, गोल मार्केट, शारदा रोड, शास्त्रीनगर समेत अन्य बाजारों में सेल हुई। कारोबारियों के अनुसार ग्राहकों ने धनतेरस पर खूब खरीदारी की है। उनके अनुसार करीब 30 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।

रियल एस्टेट भी चमका
मेरठ में लगातार बिल्डर अपने प्रोजेक्ट लांच कर रहे हैं। ऐसे में लोग भी फ्लैट खरीदने में रुचि ले रहे हैं। लोगों ने धनतेरस पर मवाना रोड़, गढ़ रोड, परतापुर बाईपास, मोदीपुरम के आसपास स्वीट होम बुक कराये। बिल्डरों के अनुसार करीब 30 करोड़ से ज्यादा से सेल हुई है।

इनकी भी हुई सेल
शहर में बुढ़ाना गेट, सदर, गढ़ रोड, आबूलेन की प्रमुख मिष्ठान दुकानों है। बाजारों में गिफ्ट पैक, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक, फूल, ड्राई फ्रूट्स, मिठाई, फैंसी रंगीन लाइट, डेकोरेटिव आइटम, बंदनवार, मिट्टी के लक्ष्मी गणेश आदि सजावट के आइटम मौजूद है। धनतेरस पर इनकी खूब खरीदा हुई। कारोबारियों के अनुसार 20 करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद है।

ऑनलाइन भी हुई खरीदारी
धनतेरस पर मेरठ के यूथ ने ऑनलाइन भी खरीदारी की है। यूथ ने गैजेट्स समेत स्मार्टफोन ऑनलाइन खरीदे हैं।

तीन साल बाद सर्राफा में रौनक
धनतेरस पर तीन साल बाद सर्राफा मंडी में रौनक लौट आई। तीन साल बाद सोना और चांदी की कीमत धनतेरस पर सबसे निचले स्तर पर रहीं। कम कीमत के कारण आभूषण प्रेमियों ने भी जमकर खरीदारी की। सबसे ज्यादा चांदी, सोने के सिक्के, नोट, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, विभिन्न डिजाइन के आभूषण आदि की खरीदारी हुई। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि पिछले तीन साल बाद सर्राफा मंडी में रौनक आई है। कारोबार पिछले साल के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा हुआ है। सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश रस्तोगी ने बताया कि पिछले तीन साल के निचले स्तर पर कीमत होने के कारण धनतेरस पर कारोबार अच्छा हुआ है। सोना चांदी व्यापार संघ के अध्यक्ष संत कुमार ने बताया कि कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। एमसीएक्स पर भी करीब करोड़ों का कारोबार हुआ।


पांच साल में सोने की कीमत
साल सोना की कीमत (प्रति 10 ग्राम)
2010 20600
2011 29500
2012 31630
2013 31150
2014 27930

पांच साल में चांदी की कीमत
साल चांदी की कीमत (प्रति 10 ग्राम)
2010 390
2011 570
2012 603
2013 488
2014 389


सूना रहा रजिस्ट्री कार्यालय
धनतेरस को अतिरिक्त रजिस्ट्री की उम्मीद संजोए बैठा रजिस्ट्री विभाग मंगलवार को आम दिनों की तरह ही लगभग खाली रहा। मेरठ में प्रोपर्टी का बूम पिछले काफी समय से गिरा हुआ है। एमडीए और आवास विकास परिषद की भी योजनाएं ठप हैं। ऐसे में नयी संपत्ति खरीद बहुत ही कम है। मेरठ कोषागार से आम दिनों में करीब एक से सवा करोड़ रुपये के स्टांप की होती है। विभाग को उम्मीद थी कि धनतेरस के दिन यह बिक्री दो से तीन गुनी तक हो सकती है। एआईजी स्टांप एसडी सिंह ने बताया कि धनतेरस को देखते हुए पूरे स्टॉफ को निर्देश दे दिये गये थे कि आम दिनों में पांच बजे तक रजिस्ट्री होती है। यदि मंगलवार को भीड़ ज्यादा होती है और समय ज्यादा लगता है तो पूरा स्टॉफ एक-एक रजिस्ट्री पूरी करके ही जाएगा। लेकिन धनतेरस भी आम दिनों की तरह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed