{"_id":"52-78508","slug":"Meerut-78508-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस राज्य में कभी महिला सीएम नहीं बनी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किस राज्य में कभी महिला सीएम नहीं बनी?
Meerut
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। रविवार को शहर में एसएससी की परीक्षा हुई। 8640 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। जिसमें से पहली पाली में 3877 अभ्यर्थियों और दूसरी पाली में 3328 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। एडीएम (सिटी) एसके दूबे ने बताया कि 56 फीसदी छात्र अनुपस्थित रहे, जबकि 44 फीसदी ने परीक्षा दी। परीक्षा सभी सेंटरों पर शांतिपूर्ण हुई। परीक्षा में भारत में किस राज्य में महिला मुख्यमंत्री कभी नहीं बनी?, भारत किसको बिजली का निर्यात करता है?, किसने प्रधानमंत्री को समकक्षों में प्रथम कहा है?, आर्यन जनजातियों की प्राचीनतम बस्ती कहां है?, अकबर अपना धार्मिक विचार विमर्श कहां करते थे?, गुरु नानक का उत्तराधिकारी कौन है?, सूर्य का प्रकाश हमारे पास कितने समय पर आता है?, केल्प क्या होता है?, तारों का रंग किस पर निर्भर करता है, जैसे सवाल पूछे गए।
विज्ञापन