फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टीपी नगर का कायाकल्प होगा

टीपी नगर का कायाकल्प होगा

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Meerut
Meerut Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही टीपी नगर बदला बदला नजर आएगा। इसके मुख्य मार्ग के लिए एमडीए ने प्रस्ताव तैयार कर कमिश्नर को भेज दिया है। दो पुलों के निर्माण समेत अन्य प्रस्ताव भी भेजे गए हैं। कुल 16 करोड़ रुपये के इन कामों को अवस्थापना से कराया जाएगा।

बागपत रोड से दिल्ली रोड को जोड़ने वाली ट्रांसपोर्ट नगर की मुख्य सड़क 45 मीटर चौड़ी है। इतनी चौड़ी सड़क आवास विकास परिषद की चंद योजनाओं में ही है। इस मार्ग का कायाकल्प करने की तैयारी शुरू हो गई है। रोड के बीचों बीच डिवाइडर बनाया जाएगा। इसके अलावा दोनोें तरफ सर्विस रोड बनेगी। ठीक उस तरह से काम होगा जैसा तेजगढ़ी चौराहे से हापुड़ रोड को मिला रही रोड पर हुआ है। इस सड़क के दोनों पुलों की तर्ज पर ही आरटीओ रोड पर काम होगा। आरटीओ पुल का दोहरीकरण होगा। साथ ही रंगोली मंडप के पास वाला पुल भी चौड़ा होगा। भीतरी सड़कों पर भी काम होंगे। 16 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को अवस्थापना निधि से पूरा कराने की योजना है।
विज्ञापन


प्रस्ताव तैयार हैं। मंगलवार को अवस्थापना निधि की बैठक में सभी को पेश किया जाएगा।
- उमेश मित्थल एसई आवास विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed