फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जीरो फिगर के लिए कम न करें खुराक

जीरो फिगर के लिए कम न करें खुराक

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Meerut
Meerut Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। अभिनेत्रियों की तरह ज़ीरो साइज फिगर की चाहत में की गई नासमझियां बॉडी को बीमारियाें का अड्डा बना सकती हैं। मोटापा घटाने के चक्कर में अक्सर लड़कियां एनीमिया, कुपोषण और बेजान मुरझाई त्वचा को निमंत्रण दे बैठती हैं, इसलिए शरीर के लिए संतुलित डाइट बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

बुधवार को कॉलेज के प्रेक्षागृह में छात्र कल्याण परिषद की ओर से नारी स्वास्थ्य, समस्याएं और समाधान विषय पर कार्यशाला हुई। कार्यशाला में महिला और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरा सेठ मुख्य वक्ता रहीं। डॉ. नीरा सेठ ने छात्राओं को वृत्तचित्र दिखाकर उन्हें युवावस्था में होने वाली समस्याओं, बदलती लाइफस्टाइल में बढ़ती शारीरिक परेशानियों के बारे में बताया। छात्राओं ने चिकित्सकों से सीधा संवाद कर उन्हें अपनी परेशानियां बताईं। विशेषज्ञों ने छात्राओं के सवालों को जवाब देकर सुलझाया। अधिकांश सवाल पीसीओडी, हार्मोनल डिसबेलेंस और पेनफुल मैंसेस से जुड़े थे। डॉ. नीरा ने बताया अब लाइफ स्टाइल बदल गया है। उम्र से पहले बच्चे बढ़े हो रहे हैं। मैंटल ग्रोथ, फिजिकल ग्रोथ बहुत तेज़ हो गई है। इसका असर बॉडी पर होता है। ओवर वैट, शुगर, हाइपरटेंशन की प्रॉब्लम युवतियों में सामान्य है। इसलिए खाना छोड़ने के बजाय संतुलित आहार लें और व्यायाम करें। इस अवसर पर वीना शंकर, डॉ. दीक्षा, डॉ. स्वाति और डॉ. सीमा मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कंचन पुरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed