फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छूटे छात्रों को फॉर्म भरने का मौका

छूटे छात्रों को फॉर्म भरने का मौका

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Meerut
Meerut Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। धरना-प्रदर्शन और लंबे विवाद के बाद आखिरकार बीएड छात्रों को राहत मिल गई। बुधवार को सीसीएसयू प्रशासन ने बीएड सत्र 2013-14 के छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने की इजाजत दे दी है। ये छात्र 17 अक्तूबर तक विवि की वेबसाइट पर फॉर्म भरकर आने वाली परीक्षा में बैठ सकेंगे।
विज्ञापन

विवि बीएड सत्र 2013-14 की परीक्षा 29 सितंबर से 29 अक्तूबर तक करा रहा है। पहली बार जब विवि ने परीक्षा फॉर्म भरवाए थे तो उन छात्रों को शामिल नहीं किया था जिन्होंने बिना काउंसिलिंग के प्रवेश लिया था। बिना काउंसिलिंग एडमिशन करने वाले कॉलेज कोर्ट चले गए। छात्रहित को देखते हुए कोर्ट ने इनकी भी परीक्षा कराने का निर्देश जारी कर दिया। विवि ने 12 अक्तूबर तक प्रवेश लेने वाले छात्रों की परीक्षा कराने का फैसला लिया। उनके फॉर्म भी वेबसाइट पर डाल दिए। तीन दिन फॉर्म भरने के लिए मिले। लेकिन वेबसाइट पर फॉर्म न खुलने पर हजारों छात्र वंचित रह गए। उन्होंने विवि में कई दिन तक हंगामा किया। अब फिर से विवि ने फॉर्म खोल दिए हैं। ये छात्र 17 अक्तूबर तक विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। 19 अक्तूबर तक परीक्षा फार्म महाविद्यालय में जमा होंगे। महाविद्यालयों को यह फॉर्म विवि के बीएड अनुभाग में 20 अक्तूबर तक जमा कराने होंगे। कोड 101, 102, 103 की परीक्षा छूटने वाले छात्र ही इसमें हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन जमा करना होगा परीक्षा शुल्क
परीक्षा शुल्क छात्र ऑनलाइन ही जमा करेंगे। ऐसे समस्त विद्यार्थी जिनकी कोड संख्या 101, 102, 103 की परीक्षा छूट गई है वे अपना प्रार्थना पत्र संबंधित कॉलेज में देंगे। कॉलेज इसकी जानकारी 20 अक्तूबर तक विवि को उपलब्ध कराएगा। विवि ने यह भी स्पष्ट कर दिया है जो छात्र पहले पेपर दे चुके हैं और फिर से उसी कोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए तो उनका परीक्षाफल निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छूटे हुए पेपर होंगे बाद में
विवि अधिकारियों ने बताया कि जिन छात्रों के कुछ पेपर छूट गए हैं। उनकी परीक्षा जल्द ही कराई जाएगी। परीक्षा का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया जाएगा।

बीएड परीक्षा रामभरोसे
सीसीएसयू की लचर व्यवस्था के कारण बीएड परीक्षा रामभरोसे हो गई है। पहले ही परीक्षा काफी लेट शुरू हुई, अब हजारों छात्रों के शुरुआती पेपर छूट गए हैं। ऐसे में रिजल्ट आने में काफी समय लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed