{"_id":"52-75244","slug":"Meerut-75244-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर शव पेड़ से लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर शव पेड़ से लटकाया
Meerut
Updated Wed, 13 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंचौली। मवाना रोड स्थित फिटकरी गांव के श्मशान घाट के पास हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। मंगलवार को इंचौली पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मवाना रोड स्थित फिटकरी गांव के पुल के पास श्मशान घाट है। मंगलवार को इंचौली पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। एसएसआई प्रमोद कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतारा। करीब 32 वर्षीय मृतक ने ब्लू जींस और शर्ट पहन रखी थी। शव बुरी तरह गल चुका था और कई दिन पुराना लग रहा था। पुलिस को शव के पास खून से सनी रस्सी बरामद हुई है। शरीर पर चाकू से वार के निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।