फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सोतीगंज बना चोरी के साइड मिरर का हब

सोतीगंज बना चोरी के साइड मिरर का हब

Mon, 21 Jul 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Mon, 21 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ/नई दिल्ली। एनसीआर के चोरी के वाहनों की बड़ी मंडी माना जाने वाला सोतीगंज अब विदेशी कारों के चोरी हुए रियर व्यू मिरर्स (साइड मिरर या साइड के शीशे) का हब बन गया है। पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार और विवेक विहार इलाके में विदेशी और महंगी कारों से ये मिरर उड़ाने की 100 से ज्यादा वारदातें हो चुकी हैं। इनकी सप्लाई सोतीगंज में भी होती है।
u यह है मुसीबत
ज्यादातर मामलों में घर के बाहर खड़ी कारों को निशाना बनाया गया है। पुलिस भी इन चोरियों को गंभीरता से नहीं लेती। शिकायत पर मामला तो दर्ज हो जाता है, पर पुलिस इन गैंगों तक नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन

u ऑन डिमांड चोरी
साइड मिरर चोरी की वारदात को ऑन डिमांड अंजाम दिया जाता है। ग्राहक की मांग के अनुसार गैंग को कार का मॉडल, रंग और मेक बता दिया जाता है। कुछ ही दिनों बाद गैंग, ग्राहक को मांग के अनुसार मिरर उपलब्ध करा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

u ऐसी कारें निशाने पर
मार्केट में सबसे ज्यादा बीएमडब्ल्यू, मर्सडीज, ऑडी, स्कोडा, टोयोटा फॉरचुनर, फोर्ड एंडेवर, रेंज रोवर और टोयोटा इनोवा जैसी गाड़ियों के रियर व्यू मिरर की डिमांड है। बीएमडब्ल्यू, मर्सडीज, ऑडी और रेंज रोवर कारों के मिरर की कीमत तो एक से तीन लाख रुपये तक है। पुराने कार के बाजार में यह 20 से 50 हजार रुपये के बीच उपलब्ध हो जाती है। दुकानदार और कबाड़ी भारतीय कारों के मॉडल के दो से तीन हजार वसूलते हैं।
u यहां होती हैं बिक्री
सोतीगंज मेरठ, कश्मीरी गेट, जामा मस्जिद और मायापुरी (दिल्ली) में इस तरह के मिरर आसानी से मिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed