{"_id":"52-74083","slug":"Meerut-74083-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्रवधु की मौत के गम में सास ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्रवधु की मौत के गम में सास ने दम तोड़ा
Meerut
Updated Sat, 05 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। गलत खून चढ़ने से गर्भवती पुत्र वधु की मौत के गम में सास ने भी दम तोड़ दिया। 24 घंटे में सास बहू का जनाजा उठने से परिवार में कोहराम मच गया।
सदर बाजार थानाक्षेत्र के बड़ा रजबन बाजार निवासी आदिल की पत्नी शमीना की बुधवार सुबह मूलचंद नर्सिंग होम में मौत हो गई थी। शमीना को प्रसव के दौरान अस्पताल में गलत खून चढ़ा दिया था। इससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ सिविल लाइन थाने में केस दर्ज हुआ। पुत्र वधु की मौत और बखेड़ा होने से आदिल की मां नसीम बेगम (55 वर्ष) को सदमा लग गया। बृहस्पतिवार रात साढे़ आठ बजे नसीम बेगम ने दम तोड़ दिया। सास-बहू की मौत का पता लगते ही रिश्तेदारों की भीड़ लग गई। आदिल ने बताया कि नसीम बेगम पहले से बीमार थीं। वह शमीना की मौत का सदमा नहीं सह सकीं। लोगों की भीड़ लगने की सूचना पर सदर थाने की फैंटम मौके पर गई। इंस्पेक्टर सदर गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हंगामा की सूचना पर पुलिस गई थी। लेकिन मामला दूसरा निकला।