फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वसीम की चौकड़ी में बुरी तरह उलझ चुकी थी नेहा

वसीम की चौकड़ी में बुरी तरह उलझ चुकी थी नेहा

Wed, 23 Apr 2014 05:31 AM IST
Meerut
Meerut Updated Wed, 23 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। नेहा शुरू से ही महत्वाकांक्षी और आजाद ख्यालों की थी। हसरतें भी बेलगाम थीं। यही उसे मौत के मुंह में ले गईं। एक साल से ज्यादा समय तक वह वसीम की चौकड़ी में उलझी रही। मुख्य आरोपी वसीम और उसके दोस्तों ने उसे पहली ही मुलाकात में अपने जाल में फंसाया। उसे मनमाफिक तरीके से रखा। मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा के अलावा मसूरी जैसे हिल स्टेशन पर भी सैर-सपाटा हुआ। ऐसे टूर में नेहा के साथ उसकी सहेलियां और वसीम के साथ उसके दोस्त भी रहते थे। पुलिस ने मसूरी के इस टूर की कई फोटो और आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद किए हैं। इसके अलावा उसे कई चौंकाने वाली जानकारियां भी मिली हैं। कई और नाम भी सामने आए हैं, जिनमें नेहा से जुड़ी तीन सहेलियां भी हैं।
विज्ञापन

नेहा की शादी नंदग्राम गाजियाबाद निवासी सर्राफ विपिन से वर्ष-2008 में हुई थी। पिता का साया न होने पर मायके में उसने आजादी देखी थी। वहां कहां आती-जाती थी, इससे उसकी मां मधु को कोई ज्यादा मतलब नहीं रहता था। मधु ने पुलिस को भी बताया था कि वह नेहा की निजी जिंदगी में दखल नहीं देती थी। विपिन से शादी के बाद बेटी का जन्म हुआ। सब ठीक चल रहा था, लेकिन नेहा को रिश्ता बंधन सा लगा। वजह थीं नेहा की हसरतें। घूमना-फिरना और यारी-दोस्ती नेहा के लिए सामान्य बातें थीं, लेकिन विपिन को उसका यह रवैया नापसंद था। नेहा चाहती थी कि उसे उसके ढंग से जीने दिया जाए। रिश्तों में खिंचाव ज्यादा हुआ तो बेटे के जन्म के बाद ही नेहा ने पति को छोड़ दिया। दोनों बच्चों को पति ने ही संभाला। नेहा बेलगाम हसरतों पर सवार हो गई। शराब-सिगरेट का शौक उसके लिए आम बात थी।
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल पहले नेहा की मुलाकात मेरठ के वसीम से गाजियाबाद के एक पब में हुई। दोनों में दिल्लगी हुई और अक्सर मुलाकातें होने लगीं। दर्जनों मौके ऐसे आए, जब दोनों मेरठ और गाजियाबाद के होटलों में मिलने के अलावा बाहर टूर पर भी गए। जनवरी वे मसूरी गए तो नेहा और उसकी सहेली के अलावा वसीम सहित चार युवक थे। वहां स्नो फॉल में सभी ने एक-दूसरे के मौज-मस्ती के फोटो और वीडियो बनाए। पुलिस ने आरोपी आसिफ की निशानदेही पर मसूरी टूर के कुछ फोटो और वीडियो भी बरामद किए हैं। आसिफ ने बताया कि उसके ग्रुप में गाजियाबाद की तीन लड़कियों भी थीं। इनमें एक लड़की तो नेहा के साथ मसूरी भी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी के लिए बदला था नाम:
वसीम से मुलाकातों के बाद नेहा ने अपने पति से पूरी तरह से किनारा कर लिया था। तलाक का केस भी लड़ रही थी। आसिफ की मानें तो वसीम नेहा से जुनून की हद तक मोहब्बत करता था। यह वसीम का प्यार था या कुछ और, पर नेहा वर्मा ने अपना नाम बदलकर सना खान रख लिया था। बकौल आसिफ, नेहा ने यह नाम वसीम की पसंद से रखा था।
महंगे कपड़े और शराब की लत:
आरोपी आसिफ ने पुलिस को बताया कि नेहा को महंगे कपड़े पहनने और शराब पीने की आदत थी। उनके ग्रुप में कोई शराब वाला शामिल नहीं होता था तो नेहा उसका विरोध करती थी। ग्रुप में करीब एक दर्जन से अधिक लोग शामिल थे। आसिफ ने सभी के नाम पुलिस को बताए, बावजूद पुलिस ने तीन के नाम ही उजागर किए हैं।
किसका इंतजार पुलिस को:
नेहा की हत्या में करीब 12 लोग शामिल हैं, जिनका नाम-पता पुलिस को लग चुका है। इसके बावजूद पुलिस ने केवल तीन आरोपियों के नाम उजागर कर खुलासा किया। सवाल उठता है कि आखिरकार पुलिस को किसका इंतजार है।

यह तो होना ही था:
प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद नेहा के सर्राफ पति विपिन वर्मा ने बताया कि नेहा उसके नौ दिन के बेटे को छोड़कर चली गई थी। उसके दोनों बच्चे अपने दादा-दादी के पास रहते हैं। नेहा ने एक बार अपने बच्चों को देखना भी मुनासिब नहीं समझा था। उसने नेहा को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन नेहा सुनती ही नहीं थी। इसी कारण वह नेहा को तलाक देना चाहता था, लेकिन वह तलाक न देने जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed