फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   थम गया प्रचार, मतदान की तैयारी

थम गया प्रचार, मतदान की तैयारी

Wed, 09 Apr 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Wed, 09 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। लोकसभा चुनाव में मेरठ-हापुड़ सीट पर चुनाव प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम गया। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां विक्टोरिया पार्क से आज रवाना होंगी।
विज्ञापन

मंगलवार को पूरे जनपद में गहमागहमी रही। प्रत्याशी ही नहीं, उनके समर्थक भी अलग-अलग टोलियों से घूमते नजर आये। कांग्रेस प्रत्याशी नगमा ने पूरे शहर में रोड शो के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। तो भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल ने देहात और शहर में तूफानी दौरों के बीच रोड शो किया। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अपनी शहर विधानसभा, कैंट विधायक ने छावनी क्षेत्र और दक्षिण विधायक रविंद्र भड़ाना ने अपने क्षेत्र में बाइक रैलियां निकालीं।
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी को रोड शो की अनुमति नहीं मिल सकी, लेकिन उन्होंने देहात से लेकर शहर तक तूफानी दौरों के बीच संपर्क किया। सपा प्रत्याशी और उनके समर्थक भी टोलियां बनाकर पूरे क्षेत्र में संपर्क करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन की तैयारियां भी पूरी हो गईं। जिलाधिकारी ने सारी व्यवस्थाओं का खाका तैयार कर लिया है। बुधवार को विक्टोरिया पार्क से पोलिंग पार्टियां रवाना हाेंगी। एसएसपी ओंकार सिंह ने मतदान स्थलों के साथ ही शहर के भीतर सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर सुरक्षाबलों की बैठक ली और दिशा निर्देश दिये।


200 मीटर की परिधि में नहीं जा सकेंगे वाहन
मतदान केंद्र से 200 मीटर की परिधि के भीतर प्रत्याशी अपना बस्ता नहीं लगा सकेंगे, वहीं मतदाता भी वाहन लेकर नही आ सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदान की पूरी व्यवस्था निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत की गई है। मतदान के दिन प्रत्येक दो घंटे के भीतर मतदान प्रतिशत को अपडेट कर जारी किया जाएगा। यह अपडेट मीडियाकर्मियों को एसएमएस से दिया जाएगा। इस बार चुनाव में 1.86 लाख नये मतदाता बने हैं। सभी के पहचान पत्र आ चुके हैं और लगभग बंट चुके हैं।

समस्या हो तो करें कंट्रोल रूम को फोन
मेरठ शहर विधानसभा 0121- 2650410
मेरठ कैंट 0121-2650413
मेरठ दक्षिण 0121-2650417
किठौर 0121-2640462
सरधना 0121-2640468
हस्तिनापुर 0121-2640496
सिवालखास 0121- 2640414

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के आंकड़े
इस बार कुल वोटर-1764386
2009 के कुल वोटर
कुल वोट-1508788
वोट पड़े- 727711
प्रतिशत- 48.23

जनपद की स्थिति
मतदान केंद्र 1167
मतदेय स्थल 2320
पंजीकृत मतदाता 2395961
बीएलओ 2304
मतदानकर्मी 12841
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed