फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फॉर्म भरने की गलती पड़ेगी भारी

फॉर्म भरने की गलती पड़ेगी भारी

Wed, 02 Apr 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Wed, 02 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू के मुख्य परीक्षा फॉर्म भरने में छात्रों ने गलती की हैं। यह रिजल्ट के समय भुगतनी पड़ सकती हैं। रोल नंबर गलत होने और बिना मंजूरी कॉलेज बदलने के भी मामले सामने आ रहे हैं। स्क्रूटनी में इनकी स्थिति साफ होगी। बहुत से ऐसे छात्र हैं, जिनके फॉर्म में विषय के कोड गलत हैं। ऐसे छात्र विवि पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

25 मार्च से विवि की मुख्य परीक्षा शुरू हो चुकी हैं। बड़े पेपर 12 अप्रैल से शुरू होंगे। स्क्रूटनी करने में विवि के पसीने छूटने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक एडमिट कार्ड बिना स्क्रूटनी के ही अपलोड किए जा सकते हैं। जांच के लिए बाद में स्क्रूटनी चलती रहेगी। प्रोविजनली परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। किसी छात्र के डाटा में शिकायत मिलती है तो उसे रिजल्ट के वक्त देखा जाएगा। उनका रिजल्ट रोका जाएगा। सूत्रों के मुताबिक कुछ छात्रों का दाखिला ट्रांसफर हो गया, लेकिन मंजूरी नहीं थी। रोल नंबर में भी गलती होने के मामले हैं। ऐसे छात्रों का रिजल्ट रुकना तय है। विवि फिलहाल किसी को परीक्षा में बैठने से नहीं रोक रहा। सूत्रों का मानना है इतना वक्त नहीं है कि ढंग से स्क्रूटनी की जा सके। स्क्रूटनी को लेकर कई बार चर्चा हो चुकी है।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार ने किया निरीक्षण
रजिस्ट्रार मनोज सिंह उत्तर पुस्तिका रखने वाले जगहों का निरीक्षण किया। सफेद बिल्डिंग में जाकर उत्तर पुस्तिकाओं की जानकारी ली। रैक में ठीक से उत्तर पुस्तिका लगाने के निर्देश दिए। मुख्य परीक्षा से आने वाली उत्तर पुस्तिकाओं के लिए जगह बननी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed