फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस ने बदमाशों की तरह उठाया, हल्ला अपहरण का

पुलिस ने बदमाशों की तरह उठाया, हल्ला अपहरण का

Wed, 05 Feb 2014 05:43 AM IST
Meerut
Meerut Updated Wed, 05 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
कंकरखेड़ा/मवाना। शहर और देहात में मंगलवार को दो ऐसे मामले हुए, जिसमें तीन लोगों के अपहरण का शोर मच गया। एसएसपी ने इसकी जांच कराई तो पता चला कि गाजियाबाद और मेरठ की क्राइम ब्रांच इन्हें बदमाशों की तरह उठाकर ले गई थी।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा में फाजलपुर निवासी ब्रजमोहन के दोनों पुत्र की रोहटा रोड पर एसके डेयरी है। सुबह करीब 11 बजे दोनों भाई डेयरी पर बैठे थे। इसी बीच बोलेरो सवार आधा दर्जन लोग डेयरी पर पहुंचे। इनमें दो पुलिस की वर्दी में थे। आते ही उन्होंने दोनोें को जबरन गाड़ी में डाल लिया। दोनों भाइयों ने शोर मचाया तो व्यापारी जमा हो गए। बोलेरो सवार लोगों ने हथियार लहराते हुए भीड़ को पीछे कर दिया। व्यापारियों ने इसकी सूचना पहले थाने पर और फिर एसएसपी को दी। काफी देर तक जानकारी नहीं मिलने पर रोहटा रोड पर व्यापारियों ने जाम लगा दिया। सूचना पर कंकरखेड़ा और टीपीनगर पुलिस भी पहुंच गई। एसएसपी के अनुसार जानकारी करने पर बताया गया कि दोनों भाइयों को गाजियाबाद कोतवाली पुलिस उठाकर ले गई है। साथ ही दोनों भाइयों की परिजनों से मोबाइल पर बात भी कराई गई। गाजियाबाद कोतवाली पुलिस ने बताया गाजियाबाद के एक सर्राफ को धमकी दी गई है। जांच में पता चला कि धमकी देने वाला सिम डेयरी संचालक के नाम से है।
विज्ञापन

उधर, मवाना में मंगलवार शाम फलावदा चौराहे के सामने रहने वाले ठाकुर अखिलेश पुत्र वेदपाल को थाने से कुछ दूरी पहले चार पांच युवकों ने जबरन इंडिका कार में डाल लिया और मेरठ की ओर ले गए। इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो युवकों ने खुद को एसटीएफ का बताया और चले गए। इस बीच, पूरे नगर में युवक के अपहरण की सूचना फैल गई। आनन-फानन में परिजन थाने पहुंचे और अखिलेश के अपहरण की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने वायरलेस से सूचना फ्लैश की। देर रात बताया गया कि युवक को एसटीएफ मेरठ बदायूं में लैपटॉप लूट के मामले में पूछताछ के लिए ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed