Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जय हो इस जलाभिषेक की

जय हो इस जलाभिषेक की

Tue, 05 Mar 2013 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Tue, 05 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय दर्शन में वर्णित सत्यम यानी समय, शिवम यानी काल और सुंदरम अर्थात प्रकाश-इस सूक्ति का प्रत्यक्ष साक्षात्कार बाबा औघड़नाथ मंदिर में होता है। काल के दृष्टिगत समय के अनुरूप अभिनव प्रयास रूपी प्रकाश का प्रस्फुटन का समवेत उदाहरण है मंदिर में जलाभिषेक के जल को जाया न होने देने की...जलसंचयन की व्यवस्था। औघड़नाथ मंदिर की यह क्रांतिकारी पहल इसके इतिहास के क्रांतिकारी अध्याय का नया पाठ है। इस मंदिर से उठी चिंगारी ही तब प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की धधकती ज्वाला बनी थी जब पुजारी ने गाय की चर्बी वाले कारतूसों केइस्तेमाल पर हिंदुस्तानी सैनिकों के मंदिर के कुएं पर जाने से रोक लगा दी थी। इसके बाद भड़के विद्रोह ने नया इतिहास लिखा। गंगा को धरती पर अवतरित कर बाबा औघड़नाथ यानी शिव ने ही तो जल की महत्ता हमें समझाई थी। हमें इसे समझना होगा और साल दर साल तेजी से गिरते अपने शहर के भूगर्भ जलस्तर को बचाने केलिए अंधाधुंध जल दोहन को रोकना होगा और जल संचयन के लिए आगे आना होगा। मंदिर में औसतन 10 से 50 हजार जल रोज चढ़ाया जाता है। पहले यह जल यूं ही व्यर्थ बह जाता था। मंदिर प्रशासन ने वाटर हार्वेस्टिंग के जरिये जल बचाने की पहल की। महाशिवरात्रि आने को है और उस दौरान करीब पांच लाख लीटर जल संचयन के जरिए धरती को वापस लौटाया जा सकेगा। सामाजिक सरोकार के तहत गरीब कन्याओं केविवाह और बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था भी की जाती है। बाबा औघड़नाथ की दिखाई दिशा में चलकर ही हम अपनी आगे की पीढ़ियों को नई सोच दे पाएंगे। अब नया इतिहास लिखने की हम सबकी बारी है। आइए सत्यम शिवम सुंदरम के इस बीज को अपने संकल्प से सींचकर पूरा उपवन उगाएं..महकाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed