फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वसंत पर बरसे बादल, लौट आई ठंड

वसंत पर बरसे बादल, लौट आई ठंड

Sat, 16 Feb 2013 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sat, 16 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। वसंत पंचमी के दिन से ठंड की विदाई शुरू हो जाती है, लेकिन शुक्रवार को मौसम का मिजाज उलटा रहा। मौसम बदला जरूर लेकिन गर्मी के एहसास की जगह फिर से ठंड लौट आई। दिनभर चली बादलों की अठखेलियां आखिरकार शाम को बरस पड़ी। गरज के साथ बौछार पड़ी और पूर शहर भीग गया। परीक्षतगढ़ के गोकुलपुर में ओलावृष्टि हुई। 11 हजार केवी की लाइन पर आकाशीय बिजली गिरी। हालांकि नुकसान किसी को नहीं हुआ। अगले दो दिन भी बारिश की संभावना है। ठंड को हल्के में लेना स्वास्थ्य के नुकसानदेह साबित हो सकता है।
विज्ञापन


फरवरी में मौसम कई रंग बदल चुका है। पहले सप्ताह में 49.7 मिमी बारिश होने से ठंड ने तेवर तीखे किए। दूसरे सप्ताह में तापमान चढ़ना शुरू हुआ और यह 25 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। लोग हाफ स्वेटर में आ गए। पर शुक्रवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। सुबह से ही बादल घुमड़ने ने लगे। दिन में हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम के वक्त बादल गरजे और बरसने लगे। बारिश के चलते दिन के तापमान में करीब साढ़े तीन डिग्री की गिरावट आई और यह 25.7 से घटकर 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 11.1 से घटकर 10.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता अधिकतम 90 प्रतिशत और न्यूनतम 57 प्रतिशत मापी गई। हवा उत्तर पूर्व दिशा में अधिकतम छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली।
विज्ञापन


ऐसे हुई बारिश
मेरठ कॉलेज में भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. कंचन सिंह के मुताबिक पिछले एक सप्ताह से दिन के तापमान में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई थी। हवा में नमी सामान्य से ज्यादा थी। इस वजह से लो प्रेशर बना। पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में इस वक्त लो प्रेशर बना हुआ है। अगले दो दिन बारिश की संभावना है। तापमान में गिरावट आएगी। सर्दी में बच्चे और बुजुर्गों का खास ध्यान और युवाओं को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed