फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली गैंगरेप की शिकार युवती को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर के सैकड़ों लोग मंगलवार को गुप्ता कालोनी स्थित बनवारी वाटिका में इकट्ठा हुए। वहां से शहीद गेट ट्रांसपोर्ट नगर तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान सभी लोगों ने मांग की कि इस हृदयविदारक मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए। साथ ही न्याय अवधि की सीमा तय कर जल्द से जल्द दोषियों को सजा दी जाए। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, आरजी डिग्री कालेज की प्रवक्ता डा. अंजुला राजवंशी, सारिका अग्रवाल, राजीव मित्तल सहित सैकड़ों व्यापारियों, महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

आत्मा की शांति को दो मिनट रखा मौन
मोदीपुरम। दिल्ली गैंगरेप पीड़ित की मौत पर खिर्वा जलालपुर स्थित पूजा बाल निकेतन स्कूल में मंगलवार को श्रद्धांजलि दी गई। संस्था के प्रधानाचार्य डा. नरेंद्र टांक ने कहा कि इस प्रकरण से भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बहुत नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि यदि देश के राजनेता सुधर जाएं तो पुलिस और प्रशासन में खुद सुधार आ जाएगा। इसके बाद दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। सभा में शैली, आरती, अनुराधा, पूजा, मिथिलेश, रीता, तरनुम व प्राची टांक उपस्थित रहीं। वहीं, भाजपा मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील भराला ने महिलाआें के खिलाफ अत्याचारों पर रोकथाम के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

छात्राओं ने मार्च किया
दिल्ली गैंगरेप के विरोध में मंगलवार को शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला पीजी कालेज की छात्रसंघ अध्यक्ष आकांक्षा भारद्वाज के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। रिठानी पीर से टीपी नगर चौराहे के सामने शिव मंदिर तक मार्च निकाला गया। विकलांग भी मार्च में शामिल हुए। इस दौरान आते-जाते लोगों से स्लोगन भी लिखवाए गए। मार्च में समाजवादी ब्राह्मण समाज के ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत, महानगर अध्यक्ष हृदय मोहन शर्मा, जयराज शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति को अरदास
कोटला बाजार संघ के व्यापारियों ने गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार कोटला में गैंगरेप पीड़ित छात्रा की आत्मा की शांति के लिए अरदास की गई और मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। रीशु, राजेश, सतनाम सिंह, सोनू, श्यामे, बबलू, सुधीर, साबिर, मनोज मौजूद आदि थे। वहीं, यूनिवर्सल प्रोग्रेसिव यूथ फेडरेशन की गढ़ रोड स्थित पंचशील कालोनी में हुई बैठक में छात्रा की मौत पर दुख प्रकट किया गया। प्रवीण, लता, रजनी, अंजू सिंह, स्वाति, अवनीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed