फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रीपेड मीटर से रोकेंगे बिजली चोरी

प्रीपेड मीटर से रोकेंगे बिजली चोरी

Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। बिजली चोरी रोकने के लिए जल्द ही प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। प्रथम चरण में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग, मॉल और पॉश कालोनियों से इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद बाकी उपभोक्ताओं को इसके दायरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने योजना के शुरुआती चरण के लिए करीब 20 हजार प्रीपेड मीटर मांगे हैं। इनको चुनिंदा शहरों की पॉश कालोनियाें, मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में विभाग कई कालोनियों को सिंगल प्वाइंट बिजली कनेक्शन मुहैया करा रहा है। कालोनाइजर खुद के खर्च पर प्रीपेड मीटर लगा रहे हैं। मेरठ में सुपर टेक ने अपनी कालोनियों में इसकी शुरुआत कर दी है। विभाग की यह कवायद बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली बढ़ाने को लेकर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल मीटर लगाने के बाद भी लाइन लॉस 30 फीसदी से कम नहीं हो पा रहा है। खपत का 70 फीसदी राजस्व ही मिल पा रहा है। इसी कारण दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) आगरा की तर्ज पर पीवीवीएनएल ने भी प्रीपेड मीटर सुविधा लाने की तैयारी कर दी है।
पैसा खत्म होते ही छा जाएगा अंधेरा
प्रीपेड मीटर मोबाइल डिवाइस पर आधारित होगा। स्मार्ट कार्ड से उपभोक्ता इसे आवश्यकता अनुसार रिचार्ज करा सकेगा। इलेक्ट्रिसिटी वैल्यू खत्म होते ही घर में अंधेरा छा जाएगा। इस दिक्कत से बचने को मीटर में फिक्स वैल्यू की भी सुविधा है। खपत फिक्स वैल्यू पर आते ही मीटर बीप-बीप करना शुरू कर देगा। ऐसे में उपभोक्ता तुरंत रिचार्ज कराकर बिजली कटने से बच सकेगा।

................
प्रीपेड मीटर योजना से विभाग और उपभोक्ता दोनों को लाभ होगा। नोएडा और आगरा में इसकी शुुरुआत हो चुकी है। मल्टी स्टोरी बिल्डिंग और पॉश कालोनियों में उपभोक्ता और कालोनाइजर खुद के खर्च पर प्रीपेड मीटर लगा रहे हैं। विभाग ने प्रीपेड मीटरों की मांग की है
- वीके शर्मा, निदेशक तकनीकी, पीवीवीएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed