{"_id":"52-46715","slug":"Meerut-46715-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाल और अल करीम होटल के आवेदन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाल और अल करीम होटल के आवेदन निरस्त
Meerut
Updated Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। पाल और अलकरीम होटल प्रबंधन को बुधवार को करारा झटका लगा। शमन शुल्क जमा कराकर अवैध निर्माण को वैध करार देने का आवेदन नगर निगम ने निरस्त कर दिया है। अवैध निर्माण के लिए दोषी अधिकारियों के विरुद्घ कार्रवाई की भी तैयारी है।
नगर निगम ने अपनी संपत्ति लीज पर दी है। घंटाघर के पास पाल और अल करीम होटल हैं। दोनों स्थानों पर अवैध निर्माण कर मूल भवन से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। जांच में आरोप की पुष्टि भी हो गई थी। होटल पाल की ओर से शमन शुल्क के रूप में भारी-भरकम शुल्क जमा कराया गया था। दोनों होटलों के प्रबंधन ने शमन शुल्क के जरिए अवैध निर्माण को वैध करने का आवेदन किया था।
नगर आयुक्त ने बताया कि यह आवेदन निरस्त कर दिया गया है। अवैध निर्माण के लिए दोषी अधिकारियों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कब्जा लिया
मेरठ। अंजुम पैलेस के पास भूमाफिया के कब्जे में आई भूमि बुधवार को मुक्त करा ली गई। संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में मय फोर्स टीम को मौके पर भेजा गया। विरोध के बीच इस जमीन को हासिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
महिला जेई संबद्ध
मेरठ। जागृति विहार में खराब सड़क निर्माण के मामले में बुधवार को महिला जेई नीलम पर गाज गिर गई। अधिशासी अभियंता आरपी जायसवाल की रिपोर्ट के आधार पर नगर आयुक्त ने उक्त जेई को निर्माण मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।