{"_id":"52-46131","slug":"Meerut-46131-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज ने तैयार कराईं बसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज ने तैयार कराईं बसें
Meerut
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। रोडवेज ने गंगा स्नान मेले को देखते हुए खराब बसों को तैयार कर लिया है। रविवार से गंगा मेला अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
आरएम संदीप लाहा ने बताया कि रोडवेज का गंगा मेला अभियान 25 से 29 नवंबर तक चलेगा। 28 को कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों लोग हरिद्वार और गढ़ गंगा में डुबकी लगाएंगे। इसको देखते हुए हरिद्वार और गढ़ मुक्तेश्वर के लिए अभियान रविवार से शुरू हो जाएगा। हरिद्वार जाने वाली 70 बसें भैंसाली डिपो की होगी, ये आनंद विहार से वाया मेरठ, हरिद्वार जाएंगी। गढ़ डिपो और सोहराब गेट डिपो की 100 बसें गढ़ मुक्तेश्वर के लिए चलेंगी। स्टाफ की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है।