फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   होलोप्रोजन कैफिली से ग्रस्त बच्ची ने लिया जन्म

होलोप्रोजन कैफिली से ग्रस्त बच्ची ने लिया जन्म

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
Meerut Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल कालेज अस्पताल में शनिवार को होलोप्रोजन कैफिली नामक डिसऑर्डर की शिकार बच्ची ने जन्म लिया। इस बच्ची के सिर्फ एक आंख है, जो कि माथे पर है। इसके अलावा मुंह है, लेकिन नाक नहीं है।
विज्ञापन

अस्पताल के गायनी विभाग में शास्त्रीनगर निवासी महिला ने साढ़े सात माह बाद ही बच्ची को जन्म दिया। डॉ. कीर्ति दुबे की देखरेख में दोपहर तीन बजे डिलीवरी हुई। नाक न होने के कारण वह ठीक से सांस नहीं ले पा रही थी। मुंह के रास्ते फेफड़ों तक आक्सीजन ट्यूब पहुुंचाकर उसे जिंदा रखा जा रहा है। महिला की यह तीसरी डिलीवरी है। इससे पहले दो बेटे हुए, जो पूरी तरह स्वस्थ हैं। विभागीय चिकित्सक डॉ. रचना चौधरी ने बताया कि यह होलोप्रोजन कैफिली नामक डेवलपमेंट डिसआर्डर है। गर्भावस्था के शुरुआती तीन माह में भ्रूण के सिर और दिमाग का निर्माण होता है। गलत दवाओं के सेवन, अनुचित खानपान, डायबिटिक मां, रेडियोपैथिक किरणों के दुष्प्रभाव से भ्रूण अविकसित रह जाता है। ऐसे मामले साल में एक-दो ही आते हैं। बच्ची के अविकसित होने का पता अल्ट्रासाउंड में ही चल गया था। इसीलिए प्री मैच्योर डिलीवरी कराई गई है।
विज्ञापन

ये हो सकते हैं खतरे
चिकित्सकों के अनुसार, होलोप्रोजन कैफिली से ग्रस्त बच्चे लंबे समय तक जीवित नहीं रहते। अगर कोई बच्चा जिंदा रहता है, तो दिमाग अविकसित होता है। उम्र के मुताबिक शारीरिक विकास नहीं होता। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। ऐसे बच्चे अकसर मृत पैदा होते हैं या अल्पायु वाले होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed