फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   12 नव युगलों ने संग-संग लिए फेरे

12 नव युगलों ने संग-संग लिए फेरे

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
Meerut Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
परतापुर। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी के अवसर पर शनिवार को निर्धन परिवार की 12 कन्याओं का आदर्श सामूहिक विवाह संस्कार कराया गया। इस मौके पर वर-वधू को उपहार के रूप में विभिन्न सामान और धनराशि भेंट कर भावुकता के साथ विदाई दी गई। शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज में हुए इस पुण्य काम में कई संगठनों और समाजसेवियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन

जनसेवा न्यास माधवकुंज, श्रीश्याम बजरंग मंडल और भगवान परशुराम महासभा के सौजन्य से विगत वर्षों की भांति इस आदर्श सामूहिक विवाह संस्कार को कराया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, भाजपा विधायक रविन्द्र भड़ाना, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल और महापौर हरिकांत अहलुवालिया सहित कई गणमान्य लोगों ने नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद दिया। आचार्य अशोक पाठक के निर्देशन में विधिविधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह संस्कार संपन्न कराया गया। कन्याओं को समितियों की तरफ से उपहार के रूप में विभिन्न सामान और 21-21 हजार रुपये की धनराशि भेंट की गई। सामूहिक भोज के पश्चात वर-वधू के रिश्तेदारों ने कन्यादान किया। तत्पश्चात अग्नि के सात फेरे लिए गए। इस दौरान सर्व समाज सेवा समिति की अध्यक्ष डॉ. अफरोज, बबीता सक्सेना, प्रियंका सक्सेना, विनोद लोधी, अनिल जानी, विकास गोयल, चन्दकिरण शर्मा, विष्णु शरण शर्मा, डा. अजय भारद्वाज, अनुजीत तोमर, नीरज शर्मा, सचिन, ललित गोयल, विनय गोयल, गौरव शर्मा, वीरेंद्र, अमरनाथ, विद्या भारती प्रीतम, प्रमुख सूर्य प्रकाश, प्रमोद दीक्षित मुख्य सहयोगी रहे। समारोह का संचालन जितेंद्र शर्मा और अध्यक्षता मुकेश सिंघल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed