{"_id":"52-46044","slug":"Meerut-46044-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल फ्री इंडिया के लिए चलेगी मुहिम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल फ्री इंडिया के लिए चलेगी मुहिम
Meerut
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि देश में सबसे बड़ा घोटाला टोल घोटाला है। टोल फ्री इंडिया के लिए भाकियू देशभर में मुहिम चलाएंगी। दो अप्रैल 2013 के बाद पूरे देश में टोल को उखाड़ फेंका जाएगा।
भाकियू नेता ने कहा कि एनएच 58 पर कहीं भी अंडरब्रिज का निर्माण नहीं हुआ है। जगह-जगह डेंजर प्वाइंट हैं। जहां हादसे होते रहते हैं। टोल बनने के बाद से हादसों में अब तक 198 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके लिए टोल कंपनी जिम्मेदार है। भाकियू टोल कंपनी से इन मौतों का मुआवजा वसूल करेगी।
किसान पंचायतों की चर्चा करते हुए राकेश ने कहा कि अगले साल 16 से 18 जनवरी तक इलाहाबाद, 18 फरवरी को लखनऊ और 18 मार्च को दिल्ली में किसान महापंचायतें होंगी। इनमें किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की कर्जा माफी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सपा ने घोषणा पत्र में जो वादा किया था, उसके अनुसार कर्जा माफी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का भूमि विकास बैंक विकास बैंक नहीं, बल्कि विनाश बैंक बन चुका है। इस बैंक से कर्ज लेने के बाद किसानों को अपनी जमीन बेचनी पड़ती है।
विज्ञापन
आज वाल्डा जाएंगे टिकैत
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शनिवार को किसानों को श्रद्धांजलि देने हरियाणा के रेवाड़ी जिले के वाल्डा गांव जाएंगे। यहां आंदोलन के दौरान कई किसान शहीद हो गए थे।