{"_id":"52-45972","slug":"Meerut-45972-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत मिलने पर बुलंदशहर भेजा पाक नागरिक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत मिलने पर बुलंदशहर भेजा पाक नागरिक
Meerut
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बुलंदशहर का लांग टर्म वीजा (एलटीवी) होने के बावजूद गैरकानूनी रूप से मेरठ में रहने के आरोप में गिरफ्तार किए गए बासित को अदालत ने जमानत दे दी है। जेल से छूटने पर उसे बुलंदशहर भेज दिया गया।
सितंबर में खुफिया विभाग को सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुरी इलाके में पाक नागरिक बासित अली बगैर अनुमति रह रहा है। खुफिया विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया। बासित के पास बुलंदशहर जिले में रहने के लिए एलटीवी मिला हुआ था। वहां से बासित लापता की सूची में चल रहा था। इस कारण उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। तब अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया था। इसके बाद बासित के परिजनों ने पैरवी की। जमानत मिलने पर गुरुवार को बासित जेल से रिहा कर दिया गया। इस संबंध में बुलंदशहर के खुफिया विभाग अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया। उसे पुलिस सुरक्षा में ही बुलंदशहर भेजा गया। खुफिया अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।