{"_id":"52-45965","slug":"Meerut-45965-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंकरखेड़ा रहा चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंकरखेड़ा रहा चैंपियन
Meerut
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय 63वीं जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। विजेताओं को मेडल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। सातों जोन में कंकरखेड़ा चैंपियनशिप रहा। इसके अलावा एकल में कंकरखेड़ा क्षेत्र से सीनियर ब्वायज में रवींद्र कुमार, बालिका में सरधना क्षेत्र से ज्योति कुमारी चैंपियन रही। छात्रों ने पीटी प्रदर्शन और मार्चपास्ट किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, महापौर नगर निगम हरिकांत आहलुवालिया, संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय द्विवेदी, और प्रधानाचार्य रमेश गिल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
पुरस्कृत होंगे पदक विजेता खिलाड़ी
मेरठ। खेल विभाग द्वारा 24 नवंबर को दोपहर 11 बजे कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिला अधिकारी खिलाड़ियों को पुरस्कार देंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एलआर पटेल ने बताया कि खिलाड़ी वर्षिका चौधरी, दीक्षा चौधरी, शिवानी पाल, संस्कृति, नितिका गोयल, प्रियंका सिंह, अलका तोमर, मो. असब, उचित शर्मा, स्वाति कोशिक, विशाखा मलिक को नकद पुरस्कार स्वरूप धनराशि के बैंक ड्राफ्ट वितरित किए जाएंगे।