फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कासमपुर और नंगलाताशी में होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

कासमपुर और नंगलाताशी में होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
Meerut Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। कासमपुर और नंगलाताशी क्षेत्र में एमडीए की करोड़ों की जमीन पर भूमाफिया ने कब्जा कर लिया है। बृहस्पतिवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) और तहसील से आई टीम ने सम्मलित रूप से उक्त जमीन की पैमाइश की। प्रवर्तन अधिकारी मनोज मिश्रा ने बताया कि जल्द ही यहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कासमपुर और नंगलाताशी क्षेत्र में मेरठ विकास प्राधिकरण की कुल 22415 वर्ग मीटर भूमि पर हाल के कुछ वर्षों में भूमाफिया ने कब्जा कर मकान और दुकानाें का निर्माण कर लिया है। एमडीए के प्रवर्तन अधिकारी के अनुसार गत तीन जुलाई को ऐसे दर्जनाें लोगों को नोटिस देकर सूचित किया गया था। बृहस्पतिवार को एमडीए के अधिकारी और तहसील के पटवारी, कानूनगो आदि कंकरखेड़ा बाईपास पर कासमपुर नंगलाताशी क्षेत्र में पहुंचे। पुलिस की उपस्थिति में टीम द्वारा भूमि की पैमाइश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed