{"_id":"52-45364","slug":"Meerut-45364-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू बोली- अब आर या पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू बोली- अब आर या पार
Meerut
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा पर जारी धरने के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने 18 नवंबर को होने वाली महापंचायत में आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा के पाइप को उखाड़कर अपने तेवर भी जाहिर कर दिए हैं।
गुरुवार को धरने के 16वें दिन भाकियू नेताओं ने 18 नवंबर की महापंचायत में महत्वपूर्ण निर्णय लेने की बात कही। धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाकियू नेता चंद्रपाल फौजी ने कहा कि न तो क्षेत्र में गन्ना मिलों को चलाया गया है और न ही टोल प्लाजा पर चल रहे धरने के प्रति प्रशासन गंभीर लग रहा है। 18 नवंबर की महापंचायत में टोल पर अहम फैसला होगा और अब आर-पार की लड़ाई होगी। यह ऐलान करते हुए उन्होंने टोल बैरियर पर लगे पाइप को भी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उखाड़ फेंका।
उन्होंने कहा कि या तो 18 के बाद वे टोल प्लाजा को उखाड़ फेंकेंगे या फिर भाकियू की रेट लिस्ट यहां चस्पा की जाएगी। भाकियू की रेट लिस्ट पर यदि टोल वसूली नहीं हुई तो टोल इसी तरह फ्री चलेगा।
विज्ञापन
उन्हाेंने कहा कि धरना तब तक समाप्त नहीं होगा, जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी। इसके लिए चाहें जेल भी जाना पड़े। इस दौरान बिट्टू, मंगलू, विजय तालियान, कंवरपाल, आनंद गुर्जर, राजू अहलावत, धर्मेंद्र मलिक, अभिनव मलिक, ओमपाल, जमील, डा. नत्थू आदि मौजूद रहे।
महापंचायत की तैयारी शुरू
18 को होने वाली महापंचायत के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। गुरुवार को जिलाध्यक्ष रविंद्र दौरालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बड़कली, दौराला, जिटौली, पनवाड़ी समेत छह गांवों में लोगों से मुलाकात की।
18 की महापंचायत में हापुड़ से आएंगे किसान
हापुड़/ मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय पर हुई तहसील स्तरीय पंचायत में किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह में प्रदेश भर की सभी चीनी मिलों को चालू नहीं किया गया तो गन्ना आपूर्ति रोक दी जाएगी।
पंचायत में किसानों से 18 नवंबर को मेरठ टोल पर पहुंचने का आह्वान किया गया है। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सिरोही और उपाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह ने कहा कि मेरठ टोल टैक्स पर भाकियू का धरना चलते दूसरा पखवाड़ा शुरू हो गया है, लेकिन अब तक भी कोई निर्णय नहीं हो पाया है। इससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत की अध्यक्षता कालीचरन शर्मा ने और संचालन सुभाष सिरोही ने किया।