{"_id":"52-45283","slug":"Meerut-45283-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में गूंजे गोवर्धन के जयकारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में गूंजे गोवर्धन के जयकारे
Meerut
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। मंदिरों और घरों में गोवर्धन की पूजा विधि-विधान से की गई। सुबह मंदिरों में भगवान श्री राधा- कृष्ण को 56 भोग लगाए, वहीं शाम को कढ़ी चावल और 56 प्रकार की सब्जियों का प्रसाद बांटा। गोवर्धन के जयकारों से शहर के मंदिर गूंज उठे।
बाबा औघड़नाथ मंदिर में श्री राधा-कृष्ण को फूलों से सजाया गया। सुबह 9.30 बजे ठाकुर जी को 56 भोग लगाए। इस अवसर पर मंदिर की प्रबंध कार्यकारिणी समिति से संतोष सिघ्ंाल, सतीश कुमार सिंघल, वीरेंद्र गर्ग, सुनील गोयल, सुधीर गुप्ता, अजय, अनिल बंसल, अतुल, अमित अग्रवाल आदि रहे।
बाबा बिल्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पंडित विष्णु दत्त शर्मा और गणेश दत्त शर्मा ने भगवान जगन्नाथ को भोग लगाया। बाद में पूड़ी, सब्जी और हलवे का प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र सक्सेना, समिति प्रधान अतुल अग्रवाल, अजय भार्गव, प्रदीप, संजय गुप्ता, पदम प्रकाश जैन आदि मुख्य रहे। वहीं भागीरथी पैलेस रामेश्वर धाम शिवमंदिर में 56 प्रकार की सब्जियों और खीर का प्रसाद बांटा। रोहताश कुमार, आनंद कुमार, हीरालाल, आशाराम, राकेश, मनीष कुमार, शेर सिंह आदि का मुख्य सहयोग रहा।
विज्ञापन
20 फुट के बनाए गोवर्धन भगवान
दिल्ली रोड स्थित गोपाल गौशाला में गाय के गोबर से 20 फुट के गोवर्धन बनाए गए। हवन पूजन करके गोवर्धन भगवान को भोग लगाया गया। गौशाला के अध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र झा ने गणेश जी का पूजन किया। पंडित सुरेंद्र ने भक्तों को गोवर्धन भगवान की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि गोवर्धन पूजन से सुख समृद्धि, धन धान्य की प्राप्ति होती है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विनोद कुमार बंसल, किशन कुमार मित्तल, कृष्ण गोपाल सिंहल, किशन मोहन गोयल, अनिल कुमार रस्तौगी आदि रहे। वहीं ब्रह्मपुरी स्थित शास्त्री की कोठी के निकट संजीव गुप्ता के परिवार ने इस बार भी साढ़े सात फुट के गोवर्धन सजाए। चार दिन से परिवार के सभी लोग गोवर्धन बनाने में जुटे थे। पंडित विनोद कुमार ने भगवान को 56 भोग लगाए। मोनिका गुप्ता, रिया, ऋति गुप्ता, गौरव आदि रहे। लालकुर्ती स्थित श्री रामा संकीर्तन मंदिर में बुधवार को अन्नकूट उत्सव एवं गोवर्धन पूजा की गई।
भैयादूज का पर्व आज
मेरठ। भैयादूज का पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। बहनें अपने भाइयों को तिलक करने के लिए उनके घर जाएंगी। भाई भी उन्हें उपहार देंगे। इस दौरान बस, ट्रेन में भारी भीड़ रहेगी।