फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चंद्रलोक में जमकर तोड़फोड़, मारपीट

चंद्रलोक में जमकर तोड़फोड़, मारपीट

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
Meerut Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। चंद्रलोक कालोनी टीपी नगर में बुधवार रात घर में आग लगाने की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची तो मामला तोड़फोड़ और मारपीट का बताया गया। मामूली विवाद को लेकर हुए झगड़े में दो लोग घायल हो गए। चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चंद्रलोक कालोनी में रहने वाले गज्जू उर्फ गजेंद्र पुत्र राजकुमार का आरोप है कि चंद्रलोक निवासी ऊधम सिंह, विजय गुजराती व नई बस्ती निवासी बुद्धू और रूचि ने उसके घर पर हमला कर मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। हमले में वह और उसका भाई संजय घायल हो गए। उधर ऊधम का आरोप है कि गज्जू आदि ने उसके नई बस्ती निवासी चाचा बॉबी के घर तोड़फोड़ कर दी। थानाध्यक्ष के अनुसार गज्जू की तरफ से तहरीर पर ऊधम समेत चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बॉबी की तहरीर पर जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed