फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गन्ना मूल्य और बढ़ते अपराध पर भाजपा मुखर

गन्ना मूल्य और बढ़ते अपराध पर भाजपा मुखर

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
Meerut Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। गन्ना मूल्य और प्रदेश में बढ़ते अपराध पर भाजपा प्रदेश सरकार को घेरने के मूड में है। बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और विधानमंडल दल नेता हुकुम सिंह कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श के बाद रणनीति की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दस नवंबर को अपने मेरठ दौरे में दोनों मुद्दों पर मौन रहे थे। गन्ना मूल्य पर उन्होंने बस इतना कहा था कि किसानों को निराश नहीं होना पड़ेगा। अपराध पर भी उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की थी। अब भाजपा शीतकालीन सत्र से पहले इन दोनों मुद्दों को जनता के बीच ले जाने की कोशिश में है।
विज्ञापन

पिछले दिनों मुजफ्फरनगर में किसान रैली कर भाजपा किसानों के बीच घुसपैठ का संकेत दे चुकी है। इसी के तहत गन्ना मूल्य की घोषणा में देरी जैसे मुद्दे को भाजपा कैश कराना चाहती है। भाजपा पहले ही चार सौ रुपये गन्ना मूल्य की मांग कर चुकी है। बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक संगीत सोम की सुरक्षा वापस लेने का मुद्दा भी उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed