{"_id":"52-45199","slug":"Meerut-45199-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह में 15 सौ को दिया जाएगा निमंत्रण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह में 15 सौ को दिया जाएगा निमंत्रण
Meerut
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। दीपावली की छुट्टी में भी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारी को लेकर काम चल रहा है। समय कम है और काम ज्यादा, इसलिए अधिकारी और कर्मचारी इसमें जुटे हैं। विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह के लिए 1500 से निमंत्रण भेजेगा। कार्ड छप गए हैं। दीपावली के बाद निमंत्रण कार्ड भेजने का काम शुरू होगा।
सीसीएसयू में चार दिसंबर को दीक्षांत समारोह है। मुख्य अतिथि योजना आयोग की सदस्या डा. सैयदा सईदैन हमीद हैं। समारोह में समय कम और काम ज्यादा होने की वजह से दीपावली की छुट्टी में भी स्टाफ को काम करना पड़ रहा है। डिग्री और मेडल बनाने का आर्डर दिया जा चुका है। निमंत्रण के लिए 1500 कार्ड छपवाए गए हैं। देश के सभी विश्वविद्यालयों और आईआईटी के निदेशकों को निमंत्रण भेजा जाएगा। करीब 300 छात्रों को मेडल दिए जाने हैं। कैंपस में पुताई और सफाई का काम अभी से शुरू हो गया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में कार्यक्रम होगा। प्रेक्षागृह के साथ मेन गेट की भी पुताई होगी। गेस्ट हाउस में शेफ हाउस तैयार कराया जा रहा है, जबकि बांउड्री को ठीक कराया जाएगा। मुख्य अतिथि का भाषण तैयार हो चुका है, लेकिन डिग्री बनाने का काम अभी धीमा है।